राज्य एवं शहर

प्रकाश इंडस्ट्रीज चांपा में गूंजा हड़ताल का बिगुल, कामकाज ठप कर कर्मचारियों ने जताया विरोध

जांजगीर चांपा।केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और स्वतंत्र फेडरेशनों के संयुक्त मंच के आह्वान पर 12 फरवरी को आयोजित राष्ट्रव्यापी औद्योगिक हड़ताल का असर जांजगीर-चांपा जिले के प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड,,चांपा में भी साफ देखने को मिला,,सुबह से ही कर्मचारी काम पर नहीं पहुंचे और कंपनी परिसर के बाहर एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया,,हड़ताल के चलते कंपनी का कामकाज प्रभावित रहा,,

 

इस हड़ताल का नेतृत्व प्रकाश एम्प्लॉइज यूनियन के महासचिव डॉ. संजय कुमार सिंह ने किया,,उनके नेतृत्व में यूनियन के सभी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए,,कर्मचारियों ने एक स्वर में अपनी मांगों को दोहराते हुए कहा कि जब तक सरकार और प्रबंधन उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार नहीं करते,,तब तक आंदोलन जारी रहेगा,,हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि नए लेबर कोड में कई प्रावधान श्रमिक हित में नहीं हैं,,जिन्हें संशोधित किया जाना चाहिए,,इसके साथ ही वेतन विसंगतियों को दूर करने और पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की भी मांग की गई,,कर्मचारियों ने बताया कि इन मुद्दों को लेकर लंबे समय से आवाज उठाई जा रही है,,लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है,,हड़ताल के दौरान यूनियन पदाधिकारी शिवदयाल वर्मा,,हरीश श्रीवास्तव,,राज कुमार सरोज,,तापस दत्ता और योगेश देवांगन भी मौजूद रहे,,

सभी पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एकजुटता बनाए रखने की अपील की,,नेताओं ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि सभी श्रमिकों के अधिकारों की है,,हड़ताल के कारण उत्पादन और अन्य औद्योगिक गतिविधियों पर असर पड़ा,,कर्मचारियों की एकजुटता और अनुशासन देखने लायक रहा,,पूरे दिन शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन किया गया,,यूनियन नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की गई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा,,कर्मचारियों ने कहा कि वे अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!