WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर प्रदेशभर में कार्यक्रम,भाजयुमो करेगा हितग्राहियों का सम्मान

रायपुर – जांजगीर चांपा जिले के भारतीय जनता युवा मोर्चा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 62वें जन्मदिन के मौके पर पूरे प्रदेश में अलग अलग कार्यक्रम आयोजित करेगा,,इन कार्यक्रमों में राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले हितग्राहियों का सम्मान किया जाएगा,,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने ऑनलाइन वर्चुअल बैठक लेकर सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारी के निर्देश दिए,,उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ का हर परिवार किसी न किसी सरकारी योजना से जुड़ा है और उसका लाभ ले रहा है,,उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत करीब 70 लाख महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक मदद मिल रही है,,तेंदूपत्ता संग्राहकों से 5500 रुपये में तेंदूपत्ता खरीदा जा रहा है,,प्रदेश के लगभग 27 लाख किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है,,इसके अलावा केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों परिवारों को पक्का घर मिला है,,टिकरिहा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है,,उनके जन्मदिन के मौके पर हमें उन लोगों का सम्मान करना है,,जिन्हें सरकार की योजनाओं से फायदा मिला है,,भाजयुमो जिला अध्यक्ष आकाश सिंह ने बताया कि जिले के सभी मंडलों में कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो चुकी है,,युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर हितग्राहियों से संपर्क कर रहे हैं,,उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है,,महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और छत्तीसगढ़ विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है,,भाजयुमो ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने और हितग्राहियों का सम्मान करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!