Uncategorizedराज्य एवं शहर

धान खरीदी में अव्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, 28 जनवरी को एसडीएम कार्यालयों का घेराव

जांजगीर चाम्पा जिले मे धान खरीदी को लेकर किसानों को हो रही परेशानियों के विरोध में कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाने का ऐलान किया है,,भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ सरकार पर धान खरीदी व्यवस्था पूरी तरह फेल होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस 28 जनवरी को जिले के सभी एसडीएम कार्यालयों का घेराव करेगी,,

जिला कांग्रेस प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता ने बताया कि सरकार द्वारा बनाया गया धान खरीदी सिस्टम किसानों के लिए मुसीबत बन गया है,,पहले ऑनलाइन टोकन काटने में दिक्कत आई,,फिर ऑफलाइन टोकन की व्यवस्था की गई,,लेकिन अब ऑफलाइन टोकन भी बंद कर दिए गए हैं,,ऐसे में जिन किसानों का धान अभी बचा हुआ है,,वे बेहद परेशान और चिंतित हैं,,क्योंकि सरकारी धान खरीदी की अंतिम तिथि भी नजदीक है,,

कांग्रेस का कहना है कि कई किसान टोकन नहीं कट पाने के कारण धान बेचने से वंचित रह गए हैं,,वहीं कुछ किसानों का धान गलत तरीके से जप्त कर लिया गया है,,इन्हीं मुद्दों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा एसडीएम कार्यालयों का घेराव कर धान खरीदी की तिथि बढ़ाने,,टोकन की उचित व्यवस्था करने या किसानों से सीधे धान खरीदी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा,,घेराव कार्यक्रम में चांपा एसडीएम कार्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल,,जांजगीर एसडीएम कार्यालय में विधायक व्यास कश्यप,,अकलतरा में विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह और पामगढ़ एसडीएम कार्यालय में विधायक शेषराज हरबंस के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता,,पदाधिकारी,,अनुसांगिक संगठन और मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे,,जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने अपील की है कि जिन किसानों का टोकन नहीं कट पाया है या जिनका धान गलत तरीके से जप्त किया गया है,,वे 28 जनवरी को सुबह 11 बजे अपने संबंधित एसडीएम कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन में शामिल हों और अपनी समस्या रखें,,ताकि अनुविभागीय अधिकारी से चर्चा कर समाधान कराया जा सके

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!