WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
Uncategorized

शतरंज बच्चों के मानसिक विकास का सशक्त माध्यम,,कलेक्टर जन्मेजय महोबे

अंडर–10 बालक बालिका वर्ग में वेदांश यादव, अनिरुद्धि अनंत, अंडर–15 बालक बालिका वर्ग – प्रभमन सिंह, संबोधि सिंह, अंडर–19 बालक बालिका वर्ग में गगन साहू, जसमन कौर चैंपियनशिप

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जिला शतरंज संघ एवं डीबी वेंचर्स, चांपा (धीरेन्द्र बाजपेयी ग्रुप) के संयुक्त तत्वावधान सम्पन्न

जांजगीर,,शतरंज प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं बच्चों में बौद्धिक विकास, एकाग्रता तथा अनुशासन की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित अंडर-10, अंडर-15 एवं अंडर-19 आयु वर्ग की राज्य स्तरीय एकदिवसीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता होटल हरियाली हेरिटेज, नेताजी चौक, अकलतरा रोड, जांजगीर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से बालक एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अपनी शतरंज प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समारोह में जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जिला शतरंज संघ, जांजगीर चांपा एवं डीबी वेंचर्स, चांपा (धीरेंद्र बाजपेयी ग्रुप) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसके साथ ही डॉ सुमित गुलाबानी ,डॉ रुचि गुलाबानी, राजेश अग्रवाल,मनोज अग्रवाल का विशेष सहयोग आयोजन को सफल बनाने में मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत में चैतन्य निर्मलकर द्वारा प्रस्तुत की गई सरस्वती वंदना ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। उनकी भावपूर्ण और मधुर प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया तथा कार्यक्रम को एक शुभ एवं गरिमामय आरंभ प्रदान किया।

राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ कलेक्टर महोबे द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण एवम दीप प्रज्जवलित कर किया,,कलेक्टर महोबे ने अपने संबोधन में कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि बच्चों के मानसिक एवं बौद्धिक विकास का सशक्त माध्यम है। यह खेल बच्चों में धैर्य, शांति, अनुशासन, रणनीतिक सोच एवं सही समय पर निर्णय लेने की क्षमता विकसित करता है।

कलेक्टर महोबे ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों को आगे बढ़ने की सही दिशा मिलती है और वे भविष्य में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा, रायपुर,सक्ती बलौदाबाजार, कोरबा, बिलासपुर, रायगढ़ एवं अंबिकापुर,बस्तर, जशपुर, दुर्ग सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुकाबले अत्यंत रोमांचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक रहे।

एसडीएम एवं जिला खेल अधिकारी सुब्रत प्रधान द्वारा विभिन्न वर्गों में विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

एसडीएम एवं जिला खेल अधिकारी सुब्रत प्रधान, डॉक्टर रुचि गुलाबानी एवं विमल मानिकपुर द्वारा समापन अवसर पर खिलाड़ियों को ट्रॉफी और नकद राशि प्रदान कर पुरुरकृत किया।

अंडर-10 बालक वर्ग

वेदांश यादव ने प्रथम, आयांश फुल्लर ने द्वितीय एवं हृधान मावलंकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद सक्षम जायसवाल, आदर्श गौतम एवं स्वस्तिक शर्मा क्रमशः चौथे, पांचवें एवं छठे स्थान पर रहे।

अंडर-10 बालिका वर्ग

अनिरुद्धि अनंत ने प्रथम, सिद्धि सराफ ने द्वितीय एवं अनिका साहू ने तृतीय स्थान हासिल किया, जबकि अनाया लाकरा, सायंतिका मुखर्जी एवं शनाया कोसले ने क्रमशः चौथा, पांचवां एवं छठा स्थान प्राप्त किया।

अंडर-15 बालक वर्ग

प्रभमन सिंह प्रथम, रिमेश कालो द्वितीय एवं शुभम कुमार साहू तृतीय स्थान पर रहे। वहीं आदित्य वर्मा, आयुष यादव एवं सर्वेश ने क्रमशः चौथा, पांचवां एवं छठा स्थान प्राप्त किया।

अंडर-15 बालिका वर्ग

संबोधि सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि निधि ध्रुववंशी द्वितीय एवं अन्वेषा राठौर तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा रिमझिम केवट, अनुषा खांडे एवं कृतिका साहू ने क्रमशः चौथा, पांचवां एवं छठा स्थान हासिल किया।

अंडर-19 बालक वर्ग

गगन साहू ने प्रथम, भुवनेश्वर सिंह ने द्वितीय एवं प्रथम राठौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं लोकेश पांडे, विवेक कुमार सोनी एवं लकी फारूकी ने क्रमशः चौथा, पांचवां एवं छठा स्थान हासिल किया। *अंडर-19 बालिका वर्ग

जसमन कौर प्रथम, इशिका साहू द्वितीय एवं अदिति बसंत तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि श्रृष्टि सिंह, डिंपल केवट एवं आकृति तिवारी ने क्रमशः चौथा, पांचवां एवं छठा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही सभी खिलाड़ियों को मेडल से सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए गए, जिनमें सर्वश्रेष्ठ यंगेस्ट खिलाड़ी का सम्मान सक्षम गुलाबानी को, सर्वश्रेष्ठ जांजगीर-चांपा खिलाड़ी का पुरस्कार विनायक मिश्रा को तथा दिव्यांग खिलाड़ी का पुरस्कार साध्य केशरवानी को प्रदान किया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ रायपुर का सम्मान रिशान गुप्ता, सर्वश्रेष्ठ बिलासपुर का हृधान जांगड़े, सर्वश्रेष्ठ बस्तर का अर्चित देवांगन तथा सर्वश्रेष्ठ सरगुजा का पुरस्कार लक्ष्य सिदार को मिला।

विद्यालय स्तर पर सैनिक स्कूल अंबिकापुर को प्रथम, जैन पब्लिक स्कूल कोरबा एवं लोटस पब्लिक स्कूल जांजगीर-चांपा को द्वितीय एवं गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जांजगीर-चांपा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। आयोजन के सफल संचालन पर आयोजकों ने सभी विजेता खिलाड़ियों, अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन एवं सहयोगी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में संघ के पदाधिकारियों, तकनीकी टीम, निर्णायक मंडल एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान अवसर पर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष देवेंद्र राठौर, उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष लोकेश यादव, सचिव गिरधर गोपाल,श्रीमती जयंती यादव, शशांक राठौर,, राजू देवांगन, श्री संतराम यादव, अभिजीत मावलंकर, सत्यप्रकाश तिवारी, सुश्री प्रतिभा यादव,मनीष सूर्यवंशी हरवंश सूर्यवंशी देवव्रत बैनर्जी,संतोष केवट सहित संघ के अन्य पदाधिकारियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी, मेडल एवं ई-प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी जिले में इस प्रकार की राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!