लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय बलौदा में बीएड में प्रवेश के लिए मनमाना एडमिशन फीस वसूलने का ताज़ा मामला सामने आया,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय बलौदा में बीएड में प्रवेश के लिए मनमाना एडमिशन फीस वसूलने का ताज़ा मामला सामने आया,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर
जांजगीर चाम्पा जिले के लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय बलौदा में बीएड में प्रवेश के लिए मनमाना एडमिशन फीस वसूलने का मामला सामने आया है,,
अभ्यर्थी से S.C.E.R.T. की निर्धारित दर से कई गुना अधिक राशि की मांग की गई,,अभ्यर्थी ने बी एड एवं डी एड प्रशिक्षित संघ को इससे अवगत कराया
अमित राजवाड़े (अभ्यर्थी )
अभ्यर्थी के समर्थन में संघ के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे,,लेकिन इसके बाद भी समिति का फैसला होने की बात कहते हुए 1 लाख 15 हजार रुपए फीस लगने की बात कही गई,,दिनभर के प्रयास के बाद भी दाखिले के अंतिम दिन आख़िरकार अभ्यर्थी को एडमिशन नहीं मिल सका,,बताया जा रहा है कि S.C.E.R.T. की ओर से निर्धारित फीस 35 हजार से भी कम है,,लेकिन कॉलेज प्रबंधन द्वारा दबाव बनाकर मनमाना शुल्क लिया जा रहा है,,इस पूरे मामले में बी एड एवं डी एड संघ के पदाधिकारियों ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है,,
संजय कश्यप, ( जिला अध्यक्ष प्रशिक्षित डी एड एवं बी एड संघ )
उत्तम भारद्वाज, ( उपाध्यक्ष प्रशिक्षित डी एड एवं बी एड संघ )
एडीएम एस पी वैध ने मामले की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करने की बात कही है,,साथ ही अगर दोषी पाया जाता है तो रजिस्टेशन भी केशील करने की बात कही है
एस पी वैध ( एडीशनल कलेक्टर )



