WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

जगन्नाथ श्रीवास फिर बने शासकीय वाहन चालक एवं यांत्रिकी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष

जांजगीर चांपा। शासकीय वाहन चालक एवं यांत्रिकी कर्मचारी संघ 165 जिला जांजगीर-चांपा की बैठक एवं विदाई समारोह कलेक्टोरेट स्थित वाहन चालक बैठक कक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर शशि कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री रंजीत सिंह ने किया।

सेवानिवृत्त चालक गायत्री चौबे का किया गया सम्मान

कार्यक्रम की शुरुआत जिला कार्यालय में लंबे समय तक वाहन चालक के रूप में सेवाएं देने वाले गायत्री प्रसाद चौबे के विदाई एवं सम्मान समारोह से हुई। सेवानिवृत्ति पर संघ के पदाधिकारियों और वाहन चालकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही शाल, फल और उपहार भेंट किए गए। मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर शशि कुमार चौधरी ने गायत्री चौबे के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रदेश महामंत्री रंजीत सिंह ने बताया कि गायत्री चौबे की नियुक्ति 1991 में बिलासपुर जिले में हुई थी। जांजगीर-चांपा जिले के गठन के बाद उनकी पदस्थापना प्रथम कलेक्टर वीएस निरंजन के साथ जांजगीर-चांपा में हुई थी। इसके बाद उन्होंने लगातार अपनी सेवाएं दीं।

तीन साल का कार्यकाल पूरा, फिर सर्वसम्मति से चुने गए जगन्नाथ श्रीवास

विदाई समारोह के बाद संघ की बैठक में जिला अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई। जिला अध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद श्रीवास का तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद सभी वाहन चालकों ने सर्वसम्मति से उन्हें दोबारा जिला अध्यक्ष चुना।
वाहन चालकों ने उनके पिछले कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया। दोबारा जिला अध्यक्ष चुने जाने पर संघ के सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए जगन्नाथ श्रीवास को बधाई दी।

संघ के पदाधिकारी और वाहन चालक रहे मौजूद

कार्यक्रम में संघ के संरक्षक रामलाल यादव, भरत मिश्रा, लक्ष्मण पोर्ते, प्रदेश महामंत्री रंजीत सिंह, प्रदेश सचिव एचएन सोनी, संभागीय सचिव नर्मदा प्रसाद राही, जिला अध्यक्ष जगन्नाथ श्रीवास, बिलासपुर जिला अध्यक्ष संत राम लहरे, जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गढ़वाल, सुरेश मरावी, मुकेश साहू, जिला कोषाध्यक्ष राजन सतनामी, शत्रुघ्न कंवर, दुर्गेश सूर्यवंशी, शेष गिरि राव, बलराम नायडू, संजय तिवारी, मुरली राव, राधेलाल साहू, राम सिंह जगत, विकास धीवर, निर्मलदास बघेल, पप्पू राय, रमेश यादव, अशोक साहू, रज्जू महिलाएं, राजेश्वर कहरा सहित अन्य वाहन चालक साथी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने सेवानिवृत्त गायत्री प्रसाद चौबे को शुभकामनाएं दीं और जगन्नाथ प्रसाद श्रीवास के दोबारा जिला अध्यक्ष चुने जाने पर उनका स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!