WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
Uncategorizedराज्य एवं शहर

भूपेश बघेल के दौरे में कांग्रेस की गुटबाजी आई सामने,शक्ति प्रदर्शन के बीच फिर सरकार बनाने का दावा

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार  को जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कोसला और खरौद सहित जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र के नवागढ़ में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत की। उनके दौरे के दौरान जिले की कांग्रेस राजनीति में हलचल देखने को मिली। कांग्रेस के अलग-अलग खेमों ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया और स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं नवागढ़ में शहीद राजेंद्र कश्यप की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में भूपेश बघेल करीब तीन घंटे की देरी से पहुंचे। इस दौरान राछाभांठा में कांग्रेस के दो गुट अपने-अपने स्तर पर स्वागत की तैयारी में जुटे रहे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वागत के बाद वापस लौट गए, जबकि जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने अगुवाई करते हुए भूपेश बघेल को प्रतिमा अनावरण स्थल तक पहुंचाया।

https://www.instagram.com/reel/DfYyXRVNzKh/?psln=Z2l3ZnN6eDd1eXZo

नवागढ़ में उमड़ी भीड़ को देखते हुए विधायक ब्यास कश्यप ने कुर्मी समाज के लिए 20 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन स्वीकृत करने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने पर नवागढ़ में स्थायी एसडीएम कार्यालय खोलने की मांग भी भूपेश बघेल के सामने रखी। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की सरकार बनने पर नवागढ़ को अनुविभागीय कार्यालय की सौगात देने का भरोसा दिलाया।

भूपेश बघेल ने शहीद राजेंद्र कश्यप की प्रतिमा का अनावरण किया और शहीद परिवार के सदस्यों का सम्मान किया। उन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने बेटे को भेजने वाले माता-पिता को धन्य बताते हुए कहा कि देश की सेवा में अपना बलिदान देने वाले जवानों को हमेशा याद किया जाना चाहिए। उन्होंने कुर्मी समाज की भी सराहना की, जिसने शहीद राजेंद्र कश्यप की याद में प्रतिमा स्थापित कर उनके बलिदान को सम्मान दिया।

अपने संबोधन में भूपेश बघेल ने पिछले विधानसभा चुनाव में जांजगीर-चांपा जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आसपास के जिलों में कांग्रेस की हार के कारण प्रदेश में सरकार नहीं बन पाई, जिसका उन्हें अफसोस है। उन्होंने आगामी चुनाव में जनता के सहयोग से एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा किया।

भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उसके कार्यकाल को किसान, युवा और छत्तीसगढ़िया विरोधी बताया। उन्होंने एसआईआर के जरिए मतदाता सूची में गड़बड़ी करने और लोगों के वोट देने के अधिकार को प्रभावित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद प्रदेश और देश की स्थिति बिगड़ी है।धान खरीदी को लेकर भी भूपेश बघेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सक्रिय रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान का धान खरीदी केंद्र से वापस नहीं लौटना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों का

धान बिकवाने में मदद करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय केंद्र की ओर से बढ़ाए गए समर्थन मूल्य को मिलाकर किसानों को भुगतान किया जाता था। आज किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है, जबकि कांग्रेस की सरकार होती तो किसानों को 3300 रुपये प्रति क्विंटल धान की कीमत मिलती। उन्होंने किसानों को बिजली बिल हाफ योजना का लाभ देने की बात भी कही और भाजपा सरकार पर जनकल्याणकारी योजनाएं बंद करने का आरोप लगाया।

मीडिया से बातचीत में जब भूपेश बघेल से पूछा गया कि क्या वे आगामी चुनाव में फिर मुख्यमंत्री बनेंगे, तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करता है। कुल मिलाकर भूपेश बघेल का जांजगीर-चांपा दौरा राजनीतिक सरगर्मी, कांग्रेस के भीतर शक्ति प्रदर्शन और आगामी चुनाव की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!