WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

जांजगीर चांपा में 17 वर्षों की परंपरा के साथ मना छठ महापर्व,हसदेव नदी तट पर भोजपुरी समाज और उत्तर भारतीय परिवारों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य,गंगा आरती की तर्ज पर छठी मैया की महाआरती बनी आकर्षण का केंद्र

जांजगीर-चांपा जिले में भी लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। रविवार की शाम जांजगीर और चांपा के बीच बहने वाली हसदेव नदी के तट पर छठ पूजा के दौरान आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भोजपुरी समाज के साथ उत्तर भारतीय परिवारों ने एकजुट होकर छठी मैया की पूजा-अर्चना की। इस दौरान व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

https://www.instagram.com/reel/DfyYp-LICGB/?exln=cWNrbWdxNWcxcnI2

चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन चांपा के लछनपुर स्थित हसदेव नदी घाट को विशेष रूप से सजाया गया था। घाट की साफ-सफाई के बाद आकर्षक लाइटिंग और सजावट की गई थी। रविवार शाम जैसे ही सूर्य अस्त होने लगा, पूरा घाट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। आसमान में ढलते सूरज की लालिमा, नदी में जलते दीप और छठी मैया के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस दौरान महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सिर पर दउरा और हाथों में पूजा सामग्री से सजे सूप लेकर घाट पहुंचीं। सूप में फल, नारियल, गन्ना, ठेकुआ और दीप सजाए गए थे। व्रतियों ने पारंपरिक विधि-विधान से सूर्य देव को अर्घ्य दिया और छठी मैया से अपनी मनोकामनाएं पूरी करने की प्रार्थना की।

छठी मैया की महाआरती रही आकर्षण का केंद्र

जांजगीर के लछनपुर घाट पर आयोजित छठ पूजा में गंगा आरती की तर्ज पर छठी मैया की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। महाआरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। दीपों की रोशनी और सामूहिक आरती ने पूरे माहौल को और भी खास बना दिया।

इस धार्मिक आयोजन में भाजपा और कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने भी शामिल होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं।

17 वर्षों से जारी है छठ पूजा की परंपरा

भोजपुरी समाज के सहयोग से आयोजित यह छठ महापर्व पिछले 17 वर्षों से लगातार मनाया जा रहा है। हर साल समाज के लोग मिलकर हसदेव नदी के तट पर इस आयोजन को भव्य रूप देते हैं। इस आयोजन के माध्यम से भोजपुरी समाज और उत्तर भारतीय परिवार अपनी धार्मिक परंपराओं और संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं।

सोमवार सुबह उगते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य

छठ महापर्व के अंतिम दिन सोमवार की सुबह व्रती उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसके बाद 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया जाएगा। इसी के साथ चार दिनों तक चलने वाला छठ महापर्व विधि-विधान और श्रद्धा के साथ संपन्न होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!