No Slide Found In Slider.
रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामचंडी मंदिर में की पूजा-अर्चना,छत्तीसगढ़ की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम गढ़फुलझर पहुंचे। यहां बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज द्वारा आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम में शामिल होने से पहले उन्होंने गांव स्थित रामचंडी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री साय ने मंदिर में मां रणेश्वर रामचंडी की विधि-विधान से पूजा की और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा निरंतर प्रगति की कामना की। उन्होंने मां रामचंडी से छत्तीसगढ़ के सभी लोगों के मंगलमय जीवन और प्रदेश में खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने पर वहां धार्मिक माहौल रहा। पूजा-अर्चना के बाद वे कोलता समाज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस आयोजन में समाज के लोगों के साथ विभिन्न जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रही। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद धर्मेंद्र प्रधान, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक पुरन्दर मिश्रा और विधायक संपत अग्रवाल सहित बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज के पदाधिकारी, समाजजन और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!