फसल पंजीयन के नए नियमों से पटवारी नाराज PV ऐप से भौतिक सत्यापन का बहिष्कार

जांजगीर चांपा जिले में किसानों की फसल के पंजीयन और सत्यापन को लेकर पटवारी संघ ने विरोध शुरू कर दिया है,,फसल और खेती के पंजीयन की प्रक्रिया में बार-बार बदलाव किए जाने से पटवारियों में नाराजगी है,,पटवारियों का कहना है कि खरीफ फसल गिरदावरी 2026-27 के लिए वे पहले से तय प्रक्रिया के अनुसार काम कर रहे थे,,लेकिन अब पुराने पोर्टल को बंद कर PV ऐप के जरिए फसल का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं,,इसी के विरोध में जांजगीर-चांपा जिला राजस्व पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है,,

पटवारी संघ का कहना है कि पहले पटवारी किसानों के खेतों में जाकर फसल की गिरदावरी कर रहे थे,,अब नई व्यवस्था के तहत दोबारा फसल का भौतिक सत्यापन करना होगा,,संघ के मुताबिक,,धान खरीदी शुरू होने से पहले इतने कम समय में जिले के सभी किसानों के खेतों का भौतिक सत्यापन पूरा करना मुश्किल है,,
पटवारियों ने यह भी कहा कि अगर समय पर फसल का सत्यापन और पंजीयन पूरा नहीं हुआ तो इसका सीधा असर किसानों पर पड़ सकता है,,खासकर धान खरीदी के समय किसानों को अपनी फसल समर्थन मूल्य पर बेचने में परेशानी होने की आशंका है,,
पटवारी संघ ने मांग की है कि फसल सत्यापन की प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट व्यवस्था बनाई जाए और पर्याप्त समय दिया जाए। वहीं,,,अपनी मांगों को लेकर पटवारी संघ ने PV ऐप से फसल भौतिक सत्यापन का बहिष्कार करने का ऐलान किया है,,अब पटवारियों के इस विरोध के बाद जिला प्रशासन और सरकार क्या कदम उठाती है और इसका किसानों के फसल पंजीयन और आगामी धान खरीदी पर क्या असर पड़ता है,,यह आने वाले दिनों में साफ होगा।



