राज्य एवं शहर

बैंक से लोन दिलाने के नाम से लाखो रूपया का घोखघड़ी करने वाला 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना अकलतरा एवं सायबर सेल जांजगीर पुलिस की कार्यवाही

बैंक से लोन दिलाने के नाम से लाखो रूपया का घोखघड़ी करने वाला 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना अकलतरा एवं सायबर सेल जांजगीर पुलिस की कार्यवाही
जांजगीर चाम्पा जिले के किसानो को लिटिल फाइनेंस बैंक से लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का अकलतरा पुलिस ने पर्दाफास किया है,,पुलिस ने आरोपियों से 1 लाख 20 हजार रुपये नगद और 13 ब्लेंक चेक,,एक मोबाईल जप्त किया है,,पुलिव के मुताबिक आरोपियों ने अकलतरा क्षेत्र के कई किसानो को ठगी का शिकार बनाया है,,जांजगीर चाम्पा जिला के अकलतरा थाना के पिपर सत्ती गांव के शांति लाल सोनवानी ने थाना पहुच कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 24 जनवरी को लिटिल फाइनेंस बैंक के नाम पर दो लोग उसके घर पहुचे और 8 प्रतिशत ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा दिया और किसान से जमीन के कागजात लेकर ब्लेंक चेक लिया और जल्दी ही प्रोसेस कर लोन दिलाने का झांसा दिया,,वही किसान ने अपना धान समर्थन मूल्य में बेचा और उसके ख़ाता में 1 लाख 94 हजार रूपये जमा हुआ लेकिन कुछ समय बाद किसान के ख़ाता से 1 लाख 80 हजार रूपये निकलने का मेसेज में पंहुचा,,अपने ख़ाता से बड़ी रकम निकलने से चिंतित किसान ने बलौदा,,कोरबा के बैंक से जानकारी ली और कोरबा के जितेन्द्र प्रताप बघेल के खाता में राशि जाना पाया,, जिसके बाद किसान ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई,,किसान शांति लाल कि रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक ने साइबर सेल को भी जाँच में शामिल किया,, और तकनीकी जानकारी लेकर अकलतरा पुलिस ने कोरबा में जितेन्द्र प्रताप बघेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की,,जिसमे आरोपी ने अपने अन्य दो साथियो की संलिप्पतता स्वीकार की,,पुलिस ने बिलासपुर से हेमंत कुमार और दीपक टंडन की गिरफ्तार कर तीनो आरोपियों से 1 लाख 20 हजार रूपये और अलग अलग 13 किसानो के चेक के साथ मोबाईल जप्त किया,,और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है,,जांजगीर चाम्पा जिला में सक्रिय ठगों द्वारा किसानो को ज्यादा निशाना बनाया बनाया गया,,और किसानो के धान बेचने के बाद ख़ाता ने आए राशि को चेक के माध्यम से निकाल कर ठगी की गई अब एक किसान के सामने आने के बाद और भी बड़े ठगी के मामलो का खुलासा होने की संभावना लगाई जा रही है,,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!