राज्य एवं शहर
नहर के तेज बहाव में बहा 14 वर्षीय बालक,नहाते वक्त पैर फिसलने से नहर में गिरा,अपने दोस्त के साथ शाम को नहर में गया था नहाने




जांजगीर चाम्पा जिला के हसदेव बांगो नहर में आज शाम एक बालक नहाते वक्त पानी की तेज बहाव में बह गया,,घटना के वक्त तीन दोस्त थे,,और दो नहर के ऊपर खड़े थे और नितीश तिवारी नहाने के लिए उतर गया,,और नहर के तेज बहाव में बह गया,, नहर में बहते हुवे साथी को बचाने के लिए उसके एक दोस्त ने प्रयास किया लेकिन बहाव के कारण सफलता नहीं मिली,,और मदद के लिए गुहार लगाने लगे,,घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोगो ने की तलाश शुरू की वही पुलिस की टीम ने बालक की तलाश के लिए गोताखोर को भी बुलाया है,,लेकिन अब तक बालक का पता नहीं चल पाया है,,नितीश जांजगीर के बाजार पारा का रहने वाला है और आत्मनन्द स्कूल में 8 वी कक्षा का छात्र है,,



