शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े नाबालिग का अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म 3 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा जिला के शिवरीनारायण क्षेत्र मे दिन दहाड़े नाबालिग युवती का अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है,,घटना को चार लोगो ने मिल कर अंजाम दिया है,,और बालिका का अश्लील विडिओ भी बना लिया,,इतना ही नहीं बालिका से दो लाख रूपये फिरौंती की भी मांग कर रहे थे,,शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे अश्लील विडिओ बनाए मोबाईल और बाइक जप्त कर लिया है,,

जांजगीर चाम्पा जिला के राहौद और शिवरीनारायण के बीच मंगलवार की दोपहर दिल दहला देने वाला घटना को अंजाम दिया गया,,एक नाबालिक लड़की अपने दोस्तों के साथ शिवरीनारायण जा रही थी,,तभी दो बाइक मे सवार 4 लोगो ने उन्हें रोका और लड़को के साथ मारपीट करते हुए लड़की का अपहरण कर लिया और जंगल अंदर ले जा कर उससे दुष्कर्म की,,आरोपियों ने पहले युवती और उसके परिचित का जबरन अश्लील काम करने कहा गया और अपने मोबाईल मे दोनों का अश्लील वीडियो बनाया और दो लाख रूपये फिरौति की मांग की,,इतना ही नहीं आरोपियों ने दुष्कर्म करने के बाद किसी को नहीं बताने और बताने पर जान से मारने की धमकी दी,,घटना के बाद बालिका को पामगढ़ रोड मे छोड़ दिया,,किसी तरह बालिका अपने घर पहुंची और डर के कारण किसी को कुछ नहीं बताई,,और 10 सितंबर की सुबह लड़की ने अपने परिजनों को सूचना दी,,जिसके बाद परिजन शिवरीनारायण थाना पहुंच कर घटना की जानकारी दी,,एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि,नाबालिग़ युवती का अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के साथ अश्लील विडिओ बना कर ब्लेक मेलिंग करने की शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक तत्काल मौके मे पहुंच कर मामले की जाँच के निर्देश दिए,,शिवरीनारायण पुलिस ने पीड़िता के रिपोर्ट के आधार पर जाँच शुरू की और संदेहियो को पहचान कार्रवाई की,,पुलिस ने मामले मे बिलारी गाँव के उत्तम प्रताप खूंटे,,राहौद बाजार पारा के दुर्गेश कुमार सहिस और खगेन्द्र गोंड को गिरफ्तार कर लिया है,,तीनो आरोपी 20 वर्ष से कम के आयु के है,,पुलिस ने आरोपियों से दो बाइक और मोबाईल जप्त किया है,,और आई टी एक्ट के तहत कार्रवाई की है,,आरोपियों के खिलाफ धारा 140(2),308(6),61(2), धारा 70 (2),351(3),126(2),61(2)भारतीय न्याय संहिता,6 पोस्को एक्ट, 66ए, 67 आई टी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है,शिवरीनारायण पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान पाया कि इस आरोपियों ने पहले भी कई लोगो के साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिया है,,अगर कोई लड़का लड़की बाइक मे राहौद और शिवरीनारायण के बीच बाइक मे मिल जाता है तो ये आरोपी उनके साथ मारपीट और दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते है,,इस बात का खुलासा आज शिवरीनारायण पुलिस ने किया है



