छत्तीसगढ़
एनएचएम कर्मचारियों की 10 में से 5 मांग सरकार ने मानी, पांच मांगों पर केंद्र करेगा फैसला: मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: पिछले 18 अगस्त से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी हड़ताल पर है. जिससे स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा गई है. छत्तीसगढ़ में 16 हजार से ज्यादा एनएचएम कर्मचारी और अधिकारी प्रदेश के अस्पतालों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. दूरदराज इलाकों में एनएचएमकर्मियों का बड़ा योगदान है. इनके हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा गई है. NHM कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर है.
ये है एनएचएम कर्मचारियों की 10 मांगे:
- संविलियन एवं स्थायीकरण
- पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना
- ग्रेड पे निर्धारण
- कार्य मूल्यांकन में पारदर्शिता
- 27% लंबित वेतन वृद्धि
- अनुकंपा नियुक्ति
- महिला कर्मियों के लिए विशेष अवकाश नीति
- ट्रांसफर की सुविधा
- 10 लाख रुपये का कैशलेस मेडिकल बीमा



