WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

मकान की नींव की खुदाई में मिली दुर्लभ मूर्तियां और ब्रिटिशकालीन सिक्के, गांव में मचा हड़कंप

जांजगीर-चांपा। अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम परसाही बाना में मकान निर्माण के दौरान खुदाई में कुछ दुर्लभ मूर्तियां और ब्रिटिशकालीन सिक्के मिलने का मामला सामने आया है। मूर्तियां और सिक्के मिलने की खबर फैलते ही गांव में चर्चा का माहौल बन गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और मिली हुई वस्तुओं को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने अब पूरे मामले की जांच के लिए पुरातत्व विभाग को पत्र लिखा है।


जानकारी के अनुसार ग्राम परसाही बाना निवासी सम्पत कंवर अपने घर में निर्माण कार्य करा रहे हैं। इसी दौरान मकान की नींव के लिए खुदाई की जा रही थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान सम्पत को सपना आया कि उसके घर की नींव के नीचे सोने की मूर्तियां और पुराने सिक्के दबे हुए हैं।
इसके बाद उसने गांव के एक बैगा को बुलाया। बैगा ने पूजा-पाठ करने के बाद खुदाई कराई, जहां से कुछ मूर्तियां और पुराने सिक्के निकले। मूर्तियों को देखने के बाद बैगा को लगा कि ये सोने की हो सकती हैं और इनकी कीमत लाखों रुपये हो सकती है। इसके बाद मूर्तियों को अपने पास रखने को लेकर सम्पत और बैगा के बीच विवाद की स्थिति बन गई।
सम्पत कंवर का कहना था कि मूर्तियां उसके घर की जमीन से निकली हैं, इसलिए वह इन्हें अपने पास रखेगा। वहीं बैगा भी मूर्तियां लेने की बात पर अड़ गया। विवाद बढ़ने के बाद सम्पत ने इसकी सूचना अकलतरा पुलिस को दी।


सिक्कों पर लिखा है ईस्ट इंडिया कंपनी और 1818
मिली वस्तुओं में पुराने सिक्के भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि एक सिक्के पर “ONE ANNA” और “EAST INDIA COMPANY” लिखा हुआ है। सिक्के पर 1818 अंकित होने की बात सामने आई है। इसी वजह से इन्हें ब्रिटिशकालीन सिक्के होने की आशंका जताई जा रही है।


हालांकि पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि मूर्तियां वास्तव में सोने की हैं या किसी अन्य धातु की। इसी तरह सिक्के किस धातु के हैं और उनका ऐतिहासिक महत्व क्या है, इसकी भी पुष्टि नहीं हुई है।
पुरातत्व विभाग करेगा जांच
अकलतरा थाना प्रभारी जय कुमार साहू ने बताया कि सम्पत कंवर के घर से मिली मूर्तियों और अन्य वस्तुओं को पुलिस ने सुरक्षित रख लिया है। मामले की जांच के लिए पुरातत्व विभाग को पत्र लिखा गया है।
थाना प्रभारी के अनुसार, पुरातत्व विभाग के विशेषज्ञ ही जांच के बाद यह बता पाएंगे कि मूर्तियां किस धातु की हैं, कितनी पुरानी हैं और इनका कोई ऐतिहासिक महत्व है या नहीं। इसी तरह सिक्कों की भी जांच के बाद उनके वास्तविक समय और महत्व की जानकारी सामने आएगी।
फिलहाल पुलिस ने सभी वस्तुओं को सुरक्षित रखा है और अब पुरातत्व विभाग की जांच के बाद ही इस मामले की असली सच्चाई सामने आएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!