No Slide Found In Slider.
राज्य एवं शहर

जांजगीर-चांपा में यात्री बसों में क्षमता से अधिक सवारियां, भेड़-बकरियों की तरह भरे जा रहे यात्री,वीडियो वायरल होने के बाद परिवहन विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल

जांजगीर चांपा जिले में यात्री बसों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने का मामला सामने आया है,सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में बस के अंदर यात्रियों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है,कि यह बस भुईगांव से पामगढ़ होते हुए जांजगीर जाने वाले मार्ग पर चलती है।

https://www.instagram.com/reel/De3nkimKe0p/?xtok=ZG1senFsdXBzOXg0

वायरल वीडियो में बस के अंदर यात्रियों को भेड़-बकरियों की तरह भरा हुआ देखा जा सकता है,हालात ऐसे हैं कि यात्रियों को पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही है,इस तरह की ओवरलोडिंग से यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं,खासकर रोजाना बस से सफर करने वाले छात्र-छात्राओं और अन्य यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यात्रियों का आरोप है कि बस में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने का विरोध करने पर चालक उन्हें बस से उतरने की धमकी देते हैं,ऐसे में यात्रियों के सामने परेशानी के बावजूद सफर करने की मजबूरी बनी रहती है।

यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल, परिवहन विभाग की कार्रवाई का इंतजार 

बसों में इस तरह यात्रियों को भरकर सफर कराने से किसी भी समय दुर्घटना का खतरा बना रह सकता है,इसके बावजूद यदि क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई जा रही हैं,तो यह यात्रियों की सुरक्षा के साथ गंभीर लापरवाही का मामला है।

वायरल वीडियो के सामने आने के बाद परिवहन विभाग की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठ रहे हैं,लोगों का सवाल है कि क्या विभाग इस मामले की जांच कर संबंधित बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करेगा या फिर यात्रियों को इसी तरह परेशानी झेलनी पड़ेगी

अब देखना होगा कि वीडियो सामने आने के बाद परिवहन विभाग क्या कदम उठाता है और भुईगांव-पामगढ़-जांजगीर मार्ग पर चलने वाली बसों में ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई की जाती है या नहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!