WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो की मौत,बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम तीसरे की तबीयत बिगड़ी,चौथे से पूछताछ जारी

जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ नगर पंचायत में शराब पीने के बाद दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों में वार्ड क्रमांक 8 के बसपा पार्षद रामखिलावन जांगड़े और निजी क्लिनिक संचालक जोहितराम खरे शामिल हैं। दोनों की बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई,वहीं,उनके साथ शराब पीने वाले एक अन्य व्यक्ति की भी तबीयत बिगड़ गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है

https://www.instagram.com/reel/De4Lq6nKW3i/?srtk=czRyMWFqdHBjczVt

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात चार दोस्तों ने एक साथ देशी शराब पी थी। कुछ देर बाद रामखिलावन जांगड़े और जोहितराम खरे की तबीयत बिगड़ने लगी। दोनों को पहले पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया,घटना के बाद पुलिस ने शराब पीने वाले अन्य दो साथियों कमल नाथ खरे उर्फ राजा और मुकेश कश्यप उर्फ गोलू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान एक युवक की तबीयत बिगड़ने पर उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मौत की वजह जानने जांच में जुटी पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने जांच की जिम्मेदारी पामगढ़ थाना प्रभारी, शिवरीनारायण एसडीओपी और साइबर टीम को सौंपी है। पुलिस मृतकों के साथ शराब पीने वाले लोगों और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है,दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विसरा सुरक्षित रखकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मौत शराब में किसी जहरीले पदार्थ की मौजूदगी से हुई या किसी अन्य कारण से। पुलिस पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट और जांच के नतीजों का इंतजार कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!