No Slide Found In Slider.
रायपुर

रायपुर में कृषि अधिकारी संघ का सम्मेलन,उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी सम्मानित

रायपुर,छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ,जिला रायपुर की ओर से शांति नगर स्थित विमतारा भवन में कृषि परिवार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के सदस्य अपने परिवार के साथ शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ केश कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास थे। इस दौरान संगठन के संस्थापक और पूर्व प्रांत अध्यक्ष एनएस चंद्रवंशी, रघुराज सिंह गौतम, सीपी मिश्रा, पद्मेश कुंदन शर्मा और वर्तमान प्रांत अध्यक्ष लिखेश कुमार वर्मा उपस्थित रहे।

समारोह में संगठन के लिए योगदान देने वाले वर्तमान और पूर्व प्रांत अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। साथ ही कृषि के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों का भी सम्मान किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र रायपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक गौतम राय ने कृषि से जुड़ी तकनीकी जानकारी साझा की। वहीं छत्तीसगढ़ी कवि, गीतकार और लेखक सैयद अय्यूब अली मीर (मीर अली मीर) ने अपनी कविताओं और रचनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक पेश की और अधिकारियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में कृषि अधिकारियों के बीच आपसी एकता, सहयोग और सौहार्द को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!