WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

2 दिनों से लापता 15 वर्षीय बालक का तलाब में तैरता मिला शव, दिमगीय रूप से बालक था कमजोर जांच पड़ताल में जुटी नवागढ़ पुलिस

2 दिनों से लापता 15 वर्षीय बालक का तलाब में तैरता मिला शव, दिमगीय रूप से बालक था कमजोर जांच पड़ताल में जुटी नवागढ़ पुलिस
जांजगीर चांपा/जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नं 1 का रहने वाला उपकार धीवर 15 वर्ष जोकि 12 मार्च की सुबह करीब 8 बजे से अपने घर से लापता हुआ था जिसका आज मंगलवार को लिगवापरा के लिंगेश्वर महादेव तलाब में तैरता हुआ शव मिला है। मौके पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मिली जानकारी अनुसार मृतक उपकार धीवर के पिता रामू धीवर ने बताया की उसका बेटा दिमागीय रूप से कमजोर है जोकि 12 मार्च की सुबह करीब 8 बजे घर के पास में ही खेल रहा था जिसके बाद अचानक से वह लापता हो गया, आस पास को बहुत खोज बीन की मगर उसका कुछ पता नहीं चला जिसके बाद मेरे बेटे की लापता होने की सूचना नवागढ़ थाना में दर्ज कराई गई थी। और अपने तरफ से 2 दोनो तक खोज बीन किया गया था मगर कुछ पता नहीं चला। आज मंगलवार को उसका शव तलाब के किनारे तैरता मिला है।
नवागढ़ थाना पुलिस ने बताया की मृतक के पिता रामू धीवर ने अपने बेटे की लापता होने की सूचना थाने में दर्ज कराई थी,जिसके बाद मृतक की तलाश पुलिस कर रही थी। वही आज मंगलवार की वार्ड नं 1 के पार्षद के द्वारा सूचना मिली की लिंगेश्वर महादेव मंदिर के तालाब में एक बच्चे का तैरता हुआ शव मिला है जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शव को तलाब से बाहर निकाला गया। जिसकी पहचान कराई गई जो कि उपकार धीवर उम्र 15 वर्ष के रूप में परिजनों ने शिनाख्त की है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जिसके बाद अंतिम संस्कार के शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्यवाही करेंगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!