WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

चोरों को पुलिस का नहीं है डर श्रद्धालुओं की भीड़ का फायदा उठाकर सोने की जेवरात चोरी करने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चोरों को पुलिस का नहीं है डर श्रद्धालुओं की भीड़ का फायदा उठाकर सोने की जेवरात चोरी करने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर चांपा/जिले के पीथमपुर मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ का फायदा उठाकर चोर कर रहे है चोरी और चोरों को पुलिस डर भी चोरों के आंखों में नही दिखा रहा है। चोर गिरोह इन दिनों मेले में सक्रिय होकर अपने काम को अंजाम दे रहे है। पीथमपुर मेले में करीब 100 से अधिक पुलिस अधिकारी और आरक्षकों की तैनाती की गई है फिर भी लोगो सामानों की चोरी हो रही है।

जिला मुख्यालय जांजगीर से करीब 8 किलोमीटर पर स्थित पीथमपुर गांव में महानदी के तटपर छत्तीसगढ़ के उज्जैन के नाम से विख्यात बाबा कलेश्वरनाथ की धूल पंचमी के अवसर पर हर वर्ष की तरह भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमे हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते है साथ ही शिव बारात में श्रद्धालु बड़ी संख्या शामिल होते है।जिसका चोर गिरोह फायदा उठाकर आसानी से लोगो के पर्स,सोने के जेवर,मोटर साइकिल चोरी करते है।

मेला घूमने आई महिला के गले से मंगलसूत्र को निकाल कर चोरी की गई…

पीथमपुर मेला में अपने परिवार के साथ मेला घूमने आई महिला के गले से मंगल सूत्र चोरी करती एक महिला चोर को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी महिला का नाम रिंकी बंसोड़ उम्र 34 वर्ष की है जोकि चिरमिरी के वार्ड नंबर 1 पोड़ी की रहने वाली है। जिसने महिला के गले में पहने मंगल सूत्र को बड़े ही सफाई के साथ उसके गले से निकल लिया जब महिला को अहसास हुआ कि उसकी मंगल सूत्र गले में नहीं तो उसने पीछे मुड़ कर देखा तो एक महिला उसे देख कर भागने लगी जिसके बाद महिला के परिजनों ने दौड़ाकर,चोरी की महिला को पकड़ा जिसके पास से मंगल सूत्र को बरामद किया गया और उसे पुलिस के हवाले किया। जिसके बाद सिटी कोतवाली जांजगीर में धारा 379 के तहत आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!