पामगढ सहकारिता इंस्पेक्टर कैलाश कश्यप के खिलाफ मोर्चा खोल दिया,,संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर कार्यालय और उप पंजीयक कार्यालय के सामने जमकर की नारे बाजी
जांजगीर चाम्पा जिला के सहकारी कर्मचारी समिति संघ ने आज पामगढ सहकारिता इंस्पेक्टर कैलाश कश्यप के खिलाफ मोर्चा खोल दिया,,संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर कार्यालय और उप पंजीयक कार्यालय के सामने जम कर नारे बाजी की और निरीक्षक कैलाश कश्यप पर समिति के कर्मचारियों से अवैध उगाही का आरोप लगाया,,और कर्मचारियों को शरीरिक और मानसिक प्रताड़ना करने का आरोप लगाया,, कर्मचारियों के आंदोलन को देखते हुए उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं ने कर्मचारियों की शिकायत सुनी और शिकायत पर जाँच का भरोसा दिलाया,,जांजगीर चाम्पा जिले मे समर्थन मूल्य मे धान खरीदी के बाद अब सहकारी समिति कर्मचारी संघ के कर्मचारी अपने विभाग के अधिकारियो की प्रताड़ना से तंग आ गए है,,उन्होंने अपनी समस्या को लेकर कलेक्टर से मुलाक़ात की और उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं से मुलाक़ात कर सहकारी बैंक के अधिकारियो और पामगढ सहकारी निरीक्षक पर मनमानी करने और मजदूरों की भुगतान करने मे कमीशन की मांग करने की शिकायत की कर्मचारियों की शिकायत की सुनवाई करते हुए उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं ने कहा कि कर्मचारियों ने अपनी समस्या से कभी अवगत नहीं कराया और आज अचानक रैली निकाल कर प्रदर्शन करना उचित नहीं,,संघ कि शिकायत पर जांच कर बिलासपुर कार्यालय को अवगत कराया जायेगा,