WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

हत्या का प्रयास करने वाले 02 आरोपियों को जांजगीर एवं बिर्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्या का प्रयास करने वाले 02 आरोपियों को जांजगीर एवं बिर्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों द्वारा घटना को दिया गया अंजाम
आरोपी राजकुमार बघेल एवं अनिल बघेल दोनों निवासी सोनादह को दिनांक 28.03.23 को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में
आरोपियों के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 224/223 धारा 307,34 भादवि पंजीबद्ध प्रार्थी सोनाऊ राम द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25.03.2023 को ग्राम सोनादह थाना बिर्रा से अपने भतीजा का बारात लेकर ग्राम कुलीपोटा आये थे। बारात परघनी की तैयारी चल रही थी उस समय डीजे में बाराती के साथ प्रार्थी का लड़का लक्की कुर्रे भी नाच रहा था। उसी समय ग्राम सोनादह निवासी राजकुमार बघेल व अनिल बघेल बिना निमंत्रण शादी में आकार बारात के साथ नाचने लगे। नाचने के दौरान राजकुमार बघेल व अनिल बघेल पुरानी दुश्मनी व रंजिश को लेकर लक्की कुर्रे से बोले की जब भी मौका मिलेगा तो तुम्हें जान से मार देंगे फिर दोनों आरोपी लक्की कुर्रे को खींचकर दूसरे तरफ ले जाकर चलती कार के सामने जान से मारने की नियत से धकेल दिये। जिससे कार प्रार्थी के लड़के के दाहिना पैर में चढ़ गया और उसका पैर टूट गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी राजकुमार बघेल उम्र 35 वर्ष एवं अनिल बघेल उम्र 23 वर्ष दोनों निवासी सोनादह के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 224/223 धारा 307,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों को दिनांक 28.03.23 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!