छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल आज जांजगीर पहुचे,, उन्होंने सर्किट हॉउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा,,उन्होंने राहुल गाँधी की लोक सभा से सदस्यता समाप्त करने में मामले में मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया और कहा बीजेपी राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबरा गई है,,और लगातार मोदी के साथ अडानी के सम्बन्धो का खुलासा किये जाने के बौखलाहट के कारण सदस्यता समाप्त और आवास खाली कराने का षड़यंत्र करने का आरोप लगाया,,उन्होंने कहा कि बीजेपी ने लोक तंत्र की हत्या की है,,अब कांग्रेस देश भर में बीजेपी के इस षड़यंत्र का खुलासा करने अलग अलग तरीके से प्रदर्शन करेंगी और जनता जनार्दन के बीच पहुंच कर बीजेपी के कथनी करनी को बेनकाब करेंगी,