जांजगीर चाम्पा जिला के स्व बिसाहू दास महंत उद्यान में छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र पूर्व मंत्री स्व बिसाहू दास महंत की 100 जन्मदिन मनाया गया,,कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, प्रभारी मंत्री जय सिंग अग्रवाल और गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राम सुन्दर दास और कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने शिरकत की,,कार्यक्रम के दौरान रायपुर बिलासपुर,,कोरबा से आए साहित्यकार,, पत्रकार और समाज सेवी लोगो का सम्मान किया गया,,छत्तीसगढ़ विधानसभा सभा के अध्यक्ष चरण दास महंत के पिता और अविभाजित मध्यप्रदेश में मंत्री रहे स्व बिसाहू दास महंत की शताब्दी जन्मदिन पर खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया,,कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिला से साहित्य कार,,और सामाजिक कार्यकर्त्ता कार्यक्रम में शामिल हुए उन्होंने स्व बिसाहू दास को अजात शत्रु बताया और कबीर को मानने वाला सर्व मान्य नेता बताया,,गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राम सुंदर दास ने कहा कि स्व बिसाहू दास महंत के सौ वे जन्मदिन पर प्रदेश के साहित्यकारो ने इस वर्ष प्रदेश के सभी जिलों में स्व बिसाहू दास महंत की जीवनी को जन मानस तक पहुंचाने की योजना बनाई है,,साथ ही अलग अलग क्षेत्र में बिखरे विभूतियों की जानकारी एकत्र कर उन्हें उकरने का काम करेंगी,,स्व बिसाहू दास महंत की शताब्दी जन्मोत्सव में उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्त्ता,, साहित्य कार,,पत्रकार,,और समाज सेवी संगठनों के साथ उपस्थित लोगो को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत ने कहा कि स्व बिसाहू दास महंत ने अपने जीवन में संत कबीर के उपदेशो को आत्मसात किया और कभी सामाजिक राजनितिक द्वेष नहीं की,,आज की सामाजिक राजनितिक परिदृश्य में भारी बदलाव आया है,, आपसी कटुता बढ़ती जा रही है,,इस लिए हम सभी को संत कबीर के दिखाए मार्ग में चलाने की आवश्यकता है और एक सुंदर राष्ट्र बनाने की आवश्यकता है,,स्व बिसाहू दास महंत की सौ वी जयंती के अवसर पर नगर पालिका ने बीडीएम उद्यान में कबीर कुटी और गाँधी कुटी का उद्घाटन किया गया साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए मिनी बोटिंग और झूला की शुरुआत की गई,,