जांजगीर चाम्पा जिला के बड़े नहर में बड़ी दुर्घटना हुई और अचानक एक i20 कर अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया और गाड़ी लॉक हो गई,,जिसके कार में सवार चालक को निकलने में दिक्क़तो का सामना करना पड़ा,,वही नगर में कार को बहता देख एक युवक ने अपनी जान की परवाह किये बिना छलांग लगाई और कार चालक की जान बचाई,,घटना के बाद देखने वालो की भीड़ इकठ्ठा हो गई और कोतवाली पुलिस कार को निकालने के लिए क्रैन का इंतजाम करने में जुटी है,,जांजगीर चाम्पा जिला के किसानो के लिए नहर के माध्यम से हसदेव बांगो डेम से पानी छोड़ा गया है,,जांजगीर में इस नहर के तट में पक्की सडक बनायीं गई है लेकिन आने जाने वालो की सुरक्षा से खिलवाड़ भी किया जा रहा है,,नहर और सडक के बीच कई जगह डिव्हाइडर नहीं बनाया गया है जिसके कारण कई बार वहान चालक सीधे नहर में गिर जाते है,,ताज़ा मामला आज दोपहर का है जब भूतपूर्व सैनिक श्याम लाल राठौर अपने घर से कार में सवार होकर नहर की सडक में आ रहे थे तभी दूसरी ओर से आ रही कार को देख कर उनकी कार अनियंत्रित हो गया और कार सीधे नहर में जा गिरी,,वही इस हादसे को बाइक से आ रहे अनीश शर्मा ने देखा और अपनी जान की परवाह किये बिना नहर के तेज बहाव में छलांग लगा दिया,,और कार के लॉक होने के कार में सवार श्याम लाल को निकलने में भारी मशक्कत करना पद रहा था,,और अनीश की मदद से कार का दरवाजा खोलकर नहर के बहाव से बाहर निकल पाया,,वही नहर के तेज बहाव में बहते काट को रस्सी से बाँध कर रोका गया,,अनीश शर्मा ने इस दुर्घटना के लिए डिव्हाइडर नहीं होना को प्रमुख कारण बताया,,बड़े नहर ने कार,,ट्रक गिरने का 4 था मामला हो गया है, हालांकि इन दुर्घटनाओ में जन हानि नहीं हुई है लेकिन धन का नुकसान लगातार हो रहा है, जिसे रोकने का लिए जिला प्रशासन को सुरक्षा के उपाय करने की आवश्यकता है,,