Uncategorized

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग जांजगीर चाम्पा के भवन और यहां के काम काज का निरीक्षण करने राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष के अध्यक्ष गौतम चौगड़िया और रजिस्ट्रार उदय लक्ष्मी परमार जांजगीर पहुंचे

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग जांजगीर चाम्पा के भवन और यहां के काम काज का निरीक्षण करने राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष के अध्यक्ष गौतम चौगड़िया और रजिस्ट्रार उदय लक्ष्मी परमार जांजगीर पहुंची,,अध्यक्ष गौतम चौगडिया ने पी डब्लू डी के अधिकारी और एस डी एम जांजगीर के साथ भवन का निरीक्षण किया और पीडब्लू डी के अधिकारी को भवन मरम्मत के साथ रंग रोगन और सीपेज की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए,,इसके अलावा एस डी एम जांजगीर को उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान रखते हुए कार्यालय तक अप्रोच रोड निर्माण,, शेड निर्माण और आवश्यक सेवाओं को व्यवस्थित करने ने निर्देश दिए,,राज्य सरकार ने अब उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग को एक्टिव करने के लिए नियुक्तियां पूरी कर ली है और उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग को सक्रिय कर दिया है,,इस फोरम के माध्यम से उपभोक्ताओं की शिकायत का त्वरित निराकरण के लिए पहल किया जा रहा है,,आयोग के अध्यक्ष गौतम चौगड़िया ने मिडिया से चर्चा करते हुए बताया की उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में वे सभी उपभोक्ता आवेदन कर सकते है जो किसी संस्थान से कुछ सामान की खरीदी कि है,,जिसमे कम्पनी द्वारा गलत सामान देकर छल की गई हो,, उन्होंने उपभोक्ताओ से अपने अधिकार के प्रति जागरूक होने की अपील की और किसी भी सामान की खरीदी में पक्का बिल लेने का सुझाव दिया,,उन्होंने कहा कि अभी लोगो में अपने अधिकार को लेकर जागरूकता में कमी है,,अगर कोई उपभोक्ता सेवाओं में कमी पता है तो इसकी शिकायत आयोग के समक्ष कर सकते है, उन्हे उनका अधिकार जरूर दिलाया जायगा,,राज्य उपभोक्ता प्रतितोष कि रजिस्ट्रार उदय लक्ष्मी परमार ने बताया कि अभी जांजगीर आयोग में 139 प्रकरण लंबित है,,और 3 माह में 52 प्रकरणों का निराकरण कर उपभोक्ताओं को राहत दी गई है,,उन्होंने कहा कि उपभोक्ता आयोग के शुरू होने से सिविल न्यायलय के प्रकरणों में कमी आयी है और साल भर के अंदर ही उपभोक्ताओं को त्वरित राहत मिल रही है,,राज्य उपभोक्ता आयोग अब आयोग में अधिक से अधिक मामलों की सुनवाइ के लिए उपभोक्ताओ को जागरूक करने में जुटी है,जिसमे उपभोक्ता को बिजली,,बीमा,, यातायात,,डाक्टर,, बिल्डर्स से भवन खरीदने के साथ अन्य सामान खरीदी के दौरान सेवा में कमी मिलने पर फोरम में अपनी शिकायत दर्ज कर सकते है,,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!