राज्य एवं शहर

जांजगीर चाम्पा जिला के अकलतरा नगर पालिका के पार्षद पूर्व सीएमओ अजय राजपुत की मनमानी और भ्रष्टाचार को लेकर लामबंद

जांजगीर चाम्पा जिला के अकलतरा नगर पालिका के पार्षद पूर्व सीएमओ अजय राजपुत की मनमानी और भ्रष्टाचार को लेकर लामबंद हो गए है,, और नगर की चरमराई सफाई व्यवस्था,,वार्डो में पानी की किल्लत और लाखो रूपये खर्च करने का बाद भी बंद स्ट्रीट लाइट और गुणवत्ता को दरकिनार कर बनाये गए सीसी रोड की जाँच की कर रहे है,,कांग्रेसियों पार्षदों ने तत्कालीन सी एम ओ पर ठेकेदार के साथ सांठ गांठ ट्रांसफर के बाद 2 करोड़ से अधिक राशि के भुगतान का आरोप लगाया है,,मांग को लेकर उग्र आंदोलन की तैयारी में है,,नगर पालिका अकलतरा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है,,नगर पालिका का अध्यक्ष बीजेपी समर्थित शांति भारते है,,और कांग्रेस के दिवाकर सिंह राणा उपाध्यक्ष है,,पार्षदों और अध्यक्ष के बीच की दूरी का यहां के तत्कालीन सी एम ओ अजय राजपूत ने फायदा उठाया,,कांग्रेसी पार्षदो ने उपेक्षा का आरोप लगाया,,और निर्माण कार्य की गुणवत्ता को दर किनारे कर ठेकेदार से सांठ गांठ का आरोप लगाया,,नगर की चरमराई सफाई व्यवस्था,,पानी की किल्लत,,प्रकाश व्यवस्था की बदहाली और करोडो की लागत से बन रहे वार्ड 1 और 2 के बीच की सी सी रोड के निर्माण में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाया है,,वही तत्कालीन सीएमओ अजय राजपुत द्वारा नये स्ट्रीट लाइट,,सडक के परीक्षण के बिना ही 2 करोड़ रूपये से अधिक की राशि का भुगतान करने का आरोप लगाया है,,और नगरी प्रशासन विभाग से पूरे प्रकरण की जाँच की मांग की है,,नगर पालिका में व्याप्त गड़बड़ी और धांधली की जाँच की मांग को लेकर कांग्रेसी पार्षदों ने नगर पालिका का तालाबंदी की,,साथ ही नगर की बदहाली के लिए नगर पालिका के अध्यक्ष और तत्कालीन सीएमओ को दोषी बताया,,और अब राज्य सरकार से पूरे मामले की जाँच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई,,नहीं तो नगर वासियो के साथ मिल कर आंदोलन की चेतावनी दी है,,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!