Uncategorized
जांजगीर चाम्पा जिला के अकलतरा नगर में शनिवार की रात 5 से अधिक सशस्त्र लोगो ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है,


अकलतरा के वार्ड 5 गुरु घासीदास नगर में रहने वाले शिक्षक किशोर देवांगन के घर में शनिवार की रात अज्ञात लोग घुस गए और किशोर देवांगन के कमरे को बाहर से बंद कर बुजुर्ग माँ को चाकू की नोक पर बंधक बना लिया,, और मारपीट करते हुए घर के आलमारी की तलाशी ली और आलमारी में रखे सोना चांदी के जेवर के साथ डेढ़ लाख रूपये नगद ले गए ,
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने अकलतरा थाना में घटना की जानकारी दी, इस मामले की सूचना मिलने पर अकलतरा क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है,, और अकलतरा पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद ले कर जाँच शुरू कर दी है,,
घटना में लाखों रुपए नगद एवं सोने चांदी के जेवरात सहित में 10 लाख की डकैती, चाकू की नोक पर डकैती को दिया अंजाम, डेढ़ लाख नगद और साढ़े 8 लाख के जेवरात की डकैती, शिक्षक की मां को बंधक बनाकर की डकैती, 4-5 बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, बुजुर्ग मां से की मारपीट, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच, देर रात बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, दूसरे कमरे में सोए बेटे के कमरे को बंद कर दिया था, पीछे साइड से घर के भीतर घुसे थे बदमाश, 3 दरवाजों को तोड़कर भीतर पहुंचे थे 4-5 बदमाश



