राज्य एवं शहर

जांजगीर चाम्पा जिला के बहुप्रतीक्षित खोखसा रेलवे ओवर ब्रिज का वर्चुअल लोकार्पण आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया

जांजगीर चाम्पा जिला के बहुप्रतीक्षित खोखसा रेलवे ओवर ब्रिज का वर्चुअल लोकार्पण आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया,,इस अवसर पर खोखसा ओवर ब्रिज के पास जिला प्रशासन ने कार्यक्रम का आयोजन किया,, इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत,,नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल,,सांसद गुहा राम अजगल्ले के साथ जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की वही रेलवे के अधिकारी भी शामिल हुए,,प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर चाम्पा जिला वासियो को ओवर ब्रिज की सौगात दिए,,चाम्पा और जांजगीर के बीच बने रेलवे ओवर ब्रिज का वर्चुअल लोकार्पण किया और क्षेत्र की जनता को रेल्वे फाटक से निजात दिलाया,,उन्होंने कहा कि इस ओवर ब्रिज के लोकार्पण के बाद जांजगीर चाम्पा कोरबा रायगढ़ प्रतिदिन आने जाने वाले 10 हजार जनता को सुगम रास्ता खुल गया है,,और आपात काल यात्रा के दौरान रेलवे फाटक में लम्बी कतार से मुक्ति मिल गई है,,उन्होंने ओवर ब्रिज का लोकार्पण करते हुए क्षेत्र के लोगो को बधाई दी,,इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भी इस ओवर ब्रिज के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी,,उन्होंने कहा कि 10 साल पहले जब केंद्र में यू पी ए और राज्य में बीजेपी की सर्किट थी तब राज्य सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने मुहर लगा कर ओवर ब्रिज की स्वीकृति दी थी,, लेकिन तकनिकी कारणों से ओवर ब्रिज का काम काफी विलम्ब से पूरा हो सका,,और क्षेत्र की जनता की मांग पर आज ओवर ब्रिज का लोकार्पण किया गया,,अब लोगो को आवागमन में काफ़ी सुविधा मिलेंगी,,बिलासपुर रेलवे जोन के सीनियर डीसीएम ने कहा कि हावड़ा मुंबई रेल मार्ग में बने रेलवे ओवर ब्रिज के शुरू होने के बाद जहाँ लोगो का सुविधा मिलेगी वही रेल यात्रियों के लिए भी सुविधा मिलेगी,,ट्रेनों की गति बढ़ेगी वही नई ट्रेनों को भी प्रारम्भ किया जा सकेगा,,रेलवे फाटक को बंद करने के के विषय में उन्होंने कहा कि इसके लिए अधिसूचना जारी किया जायेगा,,जिला प्रशासन की सहमति के बाद ही फाटक बंद किया जायेगा,,जांजगीर चाम्पा के बीच बने 1167 मीटर की ओवर ब्रिज को 30 करोड़ की लागत से बनाई गई है,, इस पुल को बनाने में 10 साल से अधिक समय लगा गया,,लम्बे इंतजार के बाद शुरू हुए इस रेलवे ओवर ब्रिज से जांजगीर और चाम्पा जिला की दूरी कम होंगी वही राजनितिक समीकरण ने भी बदलाव आएगा,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!