राजनीति
प्रदेश के माननीय मुख्य मंत्री भूपेश बघेल जी के मुख्य आतिथ्य में बहुप्रतीक्षित खोक्सा ओवर ब्रिज का लोकार्पण सम्पन्न हुआ युवा साथियों ने डीजे की धुन में नाच कर मिठाई बांटकर भूपेश बघेल जी का राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने आभार व्यक्त किया



जांजगीर चाम्पा जिला के खोखसा रेलवे ओवर ब्रिज का मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल उद्घाटन के बाद ओवर ब्रिज से आवागमन शुरू हो गया है, और लोग अब पुल के नीचे रेलवे फाटक के रास्ता छोड़ कर रेलवे ओवर ब्रिज का उपयोग करने लगे है,10 साल से बन रहे इस पुल के नहीं बनने से कई बार लोग ट्रेनों की आवाजाहि के कारण आधा घंटा तक लम्बी लाइन में खड़े रहने को मजबूर रहते थे, किसी जरुरी काम को लेकर अपनी जान जोखिम में डाल कर बाइक लेकर बंद फाटक पार करने के लिए मजबूर हो जाते थी, लेकिन खोखसा ओवर ब्रिज का आज विधिवत उद्घाटन के बाद अब जांजगीर चाम्पा आने जाने वालो ने राहत की सांस ली और मुख्यमंत्री को बधाई दी,,



