राज्य एवं शहर

सड़क किनारे पेड़ से अनियंत्रित होकर टकराई पिकअप,25 लोग थे सवार, 15 से 20 लोगो को आई चोट।

सड़क किनारे पेड़ से अनियंत्रित होकर टकराई पिकअप,25 लोग थे सवार, 15 से 20 लोगो को आई चोट।
जांजगीर चांपा जिले के मेहंदी गांव के पास बीती रात एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई है। पिकअप में एक ही परिवार के 25 लोग सवार थे। जिसमे 15 से 20 लोगो को चोट आई है घायलों के प्राथमिक उपचार के पामगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है घटना
मिली जानकारी अनुसार, मंगलवार की बीती रात एक ही परिवार के 25 सदस्य पिकअप वाहन में सवार होकर चंद्रपुर सक्ती जिला चंद्रहनी मंदिर दर्शन करने के लिए गए हुए थे। मंदिर दर्शन कर शाम को चंद्रपुर से अपने घर कोटा बिलासपुर वापस आ रहे थे। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के मेहंदी गांव पहुंचे हुए थे। पिकअप वाहन चालक तेज रफ्तार से वाहन को चला रहा था तभी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई,पेड़ की टक्कर से पिकअप में सवार लोग सड़क किनारे जा गिरे। जिसमे 15 से 20 लोगो को चोट आई है। वही पिकअप वाहन चालक का पैर केबिन में फसा रहा जिसे गंभीर चोट आई है। बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को डायल 112 और 108 की मदद से पामगढ़ के अस्पताल में भर्ती किया गया। जिसमे कुछ लोग को गंभीर चोट आई थी जिन्हे बिलासपुर रेफर किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!