जांजगीर चाम्पा जिला के बिसाहू दास बाल उद्यान मे स्व बिसाहू दास महंत की 45 वी पुण्यतिथि का आयोजन किया गया,, इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष चरण दास महंत परिवार सहित पहुचे और अपने पिता बिसाहू दास महंत की पुष्पाजलि अर्पित की,, साथ ही नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का सम्मान कर दिव्यांगों को ट्राईसायकल वितरण किया,,चरण दास महंत ने बताया कि आजादी के बाद बिसाहू दास महंत सहित कई जन प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ राज्य का सपना देखा था और छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने के लिए योजना बनाई थी,,आज छत्तीसगढ़ सरकार उनको याद करते हुए गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की शुरुआत की,, उन्होंने बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए कहाँ कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के बाद 15 साल तक बीजेपी ने प्रदेश का शोषण किया अब 5 साल मे प्रदेश कि स्थिति सुधरने लगी है,,और आने वाले 10 साल मे कांग्रेस कि सरकार नया छत्तीसगढ़ बनाएंगी,,इसके लिए कांग्रेसी एकता के साथ दो दिन बाद कार्य योजना बनायेगे,,राहुल गाँधी ने सभी कांग्रेसियो को छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया है,,