Uncategorized

आम जनता के साथ  साथ अब जनप्रतिनिधियों का घर भी महफूज नहीं

आम जनता के साथ साथ अब जनप्रतिनिधियों का घर भी महफूज नहीं है अब चोरों ने पार्षद के घर डाका डालकर कैस सहित लाखों के गहने पार कर फरार हो गये।इधर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के मुताबिक चोरी का पुरा मामला धमतरी शहर के कोतवाली थाना इलाके के का है जहाँ बेखौफ चोरों ने नगर निगम रामसागरपारा वार्ड पार्षद श्यामा साहू के घर से तड़के चोरी के वारदात को अंजाम दिया है।और 20 हजार कैस सहित सोना – चांदी के लाखों के ज्वेलरी चोरी कर फरार हो गये।
बताया जा रहा है कि पार्षद श्यामा साहू ने धमतरी कोतवाली थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है कि,बुधवार की तड़के सुबह तकरीबन 4:45 बजे पार्षद और पति मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। वहीं परिवार के बाकी सदस्य घर पर सो रहे थे,उसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर पर धावा बोल दिया। पार्षद जब घर लौटीं तो देखा कि कमरे का सामान बिखरा पड़ा था, अलमारी टूटी हुई है।बताया जा रहा है कि चोरों ने सामान को पहले शौचालय में लेकर गये। दस्तावेज को शौचालय के सीट में फेंक दिया था। साथ ही 20 हजार नगदी और एक लाख से अधिक के सोने चांदी के जेवर और मोबाईल लेकर रफू चक्कर हो गये। वहीं चोरी की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!