WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

नशीली सिरप के अंतर्राजय गिरोह का पर्दाफाश,,सक्ती जिले की विशेष पुलिस टीम की बड़ी कार्यवाही

नशीली सिरप के अंतर्राजय गिरोह का पर्दाफाश,,सक्ती जिले की विशेष पुलिस टीम की बड़ी कार्यवाही
सक्ती,,, सक्ती जिले में गठित पुलिस विशेष टीम की लगातार कार्यवाही से जिले में अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है,आज पुलिस की विशेष टीम ने नशीली सिरप की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर भारी मात्रा नशीली सिरप जप्त किया है जप्त नशीली सिरप की कीमत करीब 14लाख 33000 रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह अंतर राज्य स्तर पर नशीली दवाओं की तस्करी करता था पकड़ा गया मुख्य आरोपी मोहम्मद तौसीफ उर्फ प्रिंस उड़ीसा का रहने वाला है वही वाहन चालक एवं मालिक कैलाश कुमार तिवारी जो बनारस से नशीली सिरप लोड कर छत्तीसगढ़ के चांपा ले जा रहा था क्षेत्र में लगातार नशीली सिरप बिक्री की जानकारी मिलने के बाद सक्ती जिले के विशेष पुलिस टीम को इस गिरोह का तक पहुंचने के लिए लगाया गया था जिस पर या टीम पिछले 15 दिनों से गिरोह की जानकारी खंगाल रही थी गुरुवार को विशेष पुलिस टीम ने ग्राम डडाई के आगे इस गिरोह को पकड़ने के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी जैसे ही नशीली सिरप से भरी गाड़ी पहुंची तैयार खड़ी विशेष पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गाड़ी को रुकवाया और तलाशी ली इसमें पुलिस को 100ml की 8 हजार 640 सीसी नशीली सिरप जिसमे onerex और wincerex नाम की सिरप कार्टून में पैक मिली पुलिस ने गाड़ी ट्रक चालक और तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर थाना लाया गया जहां पुलिस आरोपियों के खिलाफ 20b एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।
थाना प्रभारी के लाइन में जाते ही लगातार कार्यवाही
सक्ती जिले में सबसे चर्चित थाना सक्ती में जिले के विशेष पुलिस टीम द्वारा लगातार अपराधियों पर हो रही कार्रवाई ने सक्ती टीआई पर भी कई सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं लगातार सक्ती थाना क्षेत्र में हो रहे अवैध कारोबार पर पुलिस लगाम लगाने में नाकामयाब रही या फिर यूं कहें कि क्षेत्र के अवैध कारोबारी धड़ल्ले से अपना कारोबार संचालित करते रहे मगर सक्ती जिले में विशेष पुलिस टीम के गठन के बाद लगातार कई बड़ी कार्रवाई चाहे वो सट्टा को लेकर हो या नशे को लेकर विशेष टीम ने सबको बेनकाब कर सलाखों के पीछे भेज दिया है है जिससे अब सक्ती थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर इतने महीनों में उनके द्वारा इन अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई,,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!