राज्य एवं शहर
पूर्व सरपंच महिला निकली आत्मदाह करने कलेक्टर कार्यालय,,कलेक्टर कार्यालय में मचा हाहाकार महिला सरपंच के हाथ में थी जलनशील पदार्थ देखिए पूरी खबर DADDU DABANG.IN पर




जांजगीर चाम्पा जिला के बलौदा विकास खंड के हेडसपुर गाँव के महिला पूर्व सरपंच आज आत्मदाह करने कलेक्टर कार्यालय पहुंची,,अपने साथ गाँव की महिलाओ और जिला सरपंच संघ के पदाधिकारियों के साथ कलेक्टर परिसर मे जम कर नारे बाजी की,,उन्होंने बलौदा SDM पर कमिश्नर के आदेश कर पालन नहीं करने कर आरोप लगाया है,,कलेक्टर कार्यालय परिसर मे हो रहे नारे बाजी के सुन कर एडिशनल कलेक्टर ने शिकायत कर्ता को समझाइस दी और SDM बलौदा को मामले का परीक्षण कर आदेश कर पालन करने के निर्देश दिए,,जांजगीर चाम्पा जिला के जिला सरपंच संघ ने आज
कलेक्टर कार्यालय परिसर मे जम कर नारे बाजी की,,जिला सरपंच संघ के साथ मे हेडसपुर की पूर्व सरपंच भी आत्मदाह करने अपने साथ डीजल लेकर पहुंची थी,,अनुसूचित जन जाति वर्ग की पूर्व महिला सरपंच ने बताया कि उसे धारा 40 के तहत SDM ने पड़ से हटा दिया है,, और इस मामले मे कमिश्नर न्यायलय से राहत मिला और कमिश्नर ने पुन सरपंच को बहाल कर दिया है,,कमिश्नर के आदेश को दो माह से SDM द्वारा पालन नहीं किया जा रहा है कई बार आग्रह करने के बाद भी कार्यवाई नहीं होने से आत्मदाह करने को आखरी रास्ता बताया,,इधर सरपंच संघ ने मांग पूरा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है,,इधर महिला द्वारा SDM पर आरोप लगा कर आत्मादाह करने के प्रयास कि सूचना मिलने पर राजस्व विभाग और पुलिस जवानों ने महिला को सुरक्षा घेरे मे लिया और महिला को समझाइस देते हुए बॉटल मे रखे डीजल को अपने कब्जे मे लिया,,वही एडिशनल कलेक्टर ने महिला कि शिकायत पर बलौदा sdm से चर्चा की और कमिश्नर कार्यालय के आदेश कर परीक्षण कर पालन करने के निर्देश दिए और महिला को समझाइस दी,,जिला सरपंच संघ ने पूर्व सरपंच को बहाल करने की मांग और ग्राम पंचायतो से ठेकेदारी प्रथा बंद कर सरपंचो को काम देने की मांग के साथ अन्य मांग के जिला प्रशासन के माध्यम से शासन तक पहुंचा दी है और मांग पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है,,



