राज्य एवं शहर

घर के बाहर सो रहे अधेड़ की बेरहमी से  हत्या, गाँव में मचा हडकंप

घर के बाहर सो रहे अधेड़ की बेरहमी से हत्या, गाँव में मचा हडकंप
जांजगीर जिला के पामगढ़ में घर के बाहर सो रहे एक अधेड़ की टांगी से हमला कर बेदर्दी से हत्या कर दी| सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है| मौके पर डॉग स्कार्ड की टीम भी बुलाई गई थी| घटना पामगढ़ थाना ग्राम ढाबाडीह का है|
मिली जानकारी के अनुसार ढाबाडीह निवासी श्रवण कुमार कुर्रे पिता बत्तू लाल उम्र 50 साल  देर रात घर के बाहर सो रहा था| इसी दौरान किसी ने धारदार टांगी से उसके सिर पर वार कर दिया| जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई| बेदर्दी से की गई हत्या का अंदाज़ा दीवाल पर पड़े खून के छीटे से लगाया जा सकता है| जानकारी के अनुसार मृतक अपने परिवार के साथ बिलासपुर में काम करते थे| रक्षाबंधन के लिए घर आए थे| उसकी पत्नी अपने छोटे बेटे के साथ मायके विद्याडीह गई हुई थी| जबकि उसका बड़ा बेटा दोस्त के साथ रहौद गया हुआ था| रात लगभग 3 बजे जब वह घर आया तो देखा की घर के बाहर उसके पिता की लहूलुहान लाश पड़ी हुई थी| जिसकी सूचना उसने गाँव के अन्य लोगों को दी| जिसके बाद यह खबर गाँव में आग की तरह फ़ैल गई| सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है| इस दौरान मौके पर डॉग स्कार्ड की टीम भी बुलाई गई थी| जिसकी निशानदेही पर जल्द ही हत्या का खुलासा हो पाएगा|
आपको बता दें की शुक्रवार की रात 10 बजे से बिजली बंद थी जो रात लगभग 1:30 के आसपास आया | गर्मी और उमस होने की वजह से क्षेत्र के अधिकांश लोग घर के बाहर ही सो रहे थे| यही सडकों पर बैठे थे|  वही रात 3 बजे के आसपास उसका बेटा घर पहुंचा था| इसी बीच उसकी हत्या होने की संभावना जताई जा रही है|

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!