राज्य एवं शहर
विधानसभा चुनाव को लेकर सघन जांच में मिला 11 लाख 1 हज़ार 800 रुपए की कैश जप्त




जांजगीर चाम्पा जिला मे आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किया जा रहा है,,और किसी भी तरह की अपराधिक प्रकरण को रोकने के लिए पुलिस विभाग ने रात्रि गस्त और वाहन चेकिंग बढ़ा दी है,,मंगलवार की रात्रि वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने नेशनल हाइवे मे लीलागर नदी पुल पर एक कार की तलाशी की और बिलासपुर से अकलतरा की ओर आ रही कार से 11 लाख रुपए बरामद किया,,कार मे चालक के साथ एक अन्य व्यक्ति मौजूद था,,बैग में रखे नगद रकम के विषय मे पुलिस ने दोनों से जानकारी मांगी लेकिन संतुष्टी जनक जवाब नहीं मिलने पर राशि को जब्त किया,,मामला 11 लाख 1 हजार 800 रूपये से जुड़े होने के कारण पुलिस ने प्रकरण आयकर विभाग को सौप दी है,,इस मामले मे आयकर विभाग करेगी जांच,,कार मे अकलतरा का रहने वाला मोहम्मद यूसुफ सवार था,,



