राज्य एवं शहर
बिरगहनी बंद पेपर मील में डकैती के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता




जांजगीर चाम्पा जिला के बिरगहनी गाँव के बंद पेपर मील में डकैती के मामले में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है,,कोतवाली पुलिस ने कोरबा जिला से 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 20 लाख रूपये के सामान जप्त किया है,,पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है,,बिरगहनी गांव में स्थित मध्य भारत पेपर मील लम्बे समय से बंद है,,लेकिन यहां अभी भी बड़ी मशीन रखी हुई है,, जिनकी सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मी लगाए गए है,,9 अक्टूबर को प्लांट के अधिकारी ने कोतवाली थाना में पहुच कर लिखित शिकायत किया है कि 8 अक्टूबर की रात बाइक और कार में कुछ सशस्त्र नकाब पोशो प्लांट के अंदर पहुचे और सुरक्षा कर्मियों की मोबाईल छीन कर बंधक बनाया,,और ट्रांसफार्मर में लगे ताम्बा का क्वायल लेकर फरार हो गए,, नकाबपोश लोग एक दूसरे को संदीप और प्रीतम कह कर बुलाते थे,,मध्य भारत पेपर मील में हुए डकैती की घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस हरकत में आयी और सबसे पहले प्लांट के सुरक्षा कर्मियों से पूछताछ की,,और मील के सुरक्षा कर्मी राम नारायण मिश्रा की संलिप्तता होने की पुष्टि होने पर पूछताछ किया,,जिसमे सुरक्षा कर्मी राम नारायण मिश्रा ने डकैती की घटना में कोरबा क्षेत्र के भलपहरी और छुरी क्षेत्र के लोगो के शामिल होने ना खुलासा किया,, जिसके आधार पर पुलिस ने कोरबा जिला के भलपहरी और छुरी गाँव में छापा मार कार्रवाई की और भलपहरी गाँव से मुकुंदा यादव,,संतोष कुमार चंद्राकर और छुरी गाँव से प्रीतम चेलकर,,विश्वजीत टंडन,,संदीप खरे और प्रियांशु को हिरासत में लेकर पूछताछ की और आरोपियों ने डकैती की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया,,6 अक्टूबर को भी गए थे डकैती करने,, असफल हुए तो 9 अक्टूबर को दूसरी बार किया डकैती,,आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 6 अक्टूबर कि रात भी उन्होंने डकैती का प्रयास किया था जिसमे असफल हो गए, लेकिन 8 अक्टूबर को फिर से पेपर मील में डकैती की और ताम्बा का क्वायल चोरी की,,इस डकैती में मील का सुरक्षा कर्मी भी उनसे मिला हुआ था,,आरोपियों से 112 किलो ताम्बा का क्वायल और 2बाइक 2 कार के साथ मोबाईल जप्त कोतवाली पुलिस ने छापामार कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास डकैती की घटना को अंजाम देने में उपयोग किये गए दो चारपाहिया वाहन बुलेट और 4 मोबाईल और गैस कटर और 112 किलो ताम्बा के क्वायल बरामद किया है,, जप्त सामानो की कीमत बीस लाख रूपए आँकी गई है आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर जिला जेल दाखिल किया गया है



