WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

समाज सेवी लीलाधर सुल्तानिया के जन्मदिन पर 16 अक्टूबर को हरि लीला ट्रस्ट द्वारा किया जायेगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन

समाज सेवी लीलाधर सुल्तानिया के जन्मदिन पर 16 अक्टूबर को हरि लीला ट्रस्ट द्वारा किया जायेगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन
जांजगीर – वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति हरि लीला ट्रस्ट के अध्यक्ष लीलाधर सुल्तानिया के 16 अक्टूबर को जन्मदिन के मौके पर हरि लीला ट्रस्ट बनारी नैला जांजगीर द्वारा वी.वाय. हॉस्पिटल रायपुर के मार्गदर्शन से संत गुरू घासीदास चिकित्सायल कात्रे नगर सोठी (चाम्पा) में एकदिवसीय विशाल निःशुल्क स्वास्थय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए हरि लीला ट्रस्ट बनारी नैला जांजगीर के सचिव एवं जनसेवक अमर सुल्तानिया ने बताया संत गुरू घासीदास चिकित्सालय कर्मयोगी स्व. सदाशिव श्री गोविंद राव कात्रे एवं पद्म श्री स्वर्गीय दामोदर गणेश बापट जी की पुण्य स्मृति में धनवंतरी जन कल्याण समिति द्वारा संचालित व वी.वाय. हॉस्पिटल रायपुर के सहयोग से हरि लीला ट्रस्ट बनारी नैला जांजगीर के अध्यक्ष लीलाधर सुल्तानिया जी के जन्मदिन के अवसर पर 16 अक्टूबर को सुबह 10ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक विशाल निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जायेगा। स्वास्थ्य शिविर में 20 से ज्यादा डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क ईलाज किया जायेगा सभी बिमारियों के ईलाज के लिए सुप्रसिद्ध स्पेशलिस्ट डॉक्टर उपस्थित रहेंगे। जिसमें जरूरतमंदो को निःशुल्क चश्मा एवं कान की मशीन का वितरण भी किया जाएगा। निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर में बिमारियों के ईलाज के लिए मों. नं. 9244277200 पर पंजीयन करा सकते हैं। हरि लीला ट्रस्ट बनारी नैला जांजगीर के द्वारा जनसेवा के कार्य किये जाते है, चाहे वो शिक्षा के क्षेत्र में हो, स्वास्थ्य के क्षेत्र में, विकास के क्षेत्र में, पर्यावरण के क्षेत्र में, धार्मिक क्षेत्र में, जरूरत मंदो के मदद के लिए लगातार जनसेवा के कार्य किये जाते हैं इसी कड़ी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है।
यह स्वास्थ्य शिविर डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना जी (अस्थि रोग एवं जोड़ प्रत्यारोपण सर्जन) एम.डी. वी.वाय. हास्पिटल रायपुर के मार्गदर्शन में किया जायेगा। शिविर का आयोजन रायपुर के सुप्रसिद्ध स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की उपस्थिति में किया जायेगा। शिविर मेें अस्थि रोग एवं जोड़ प्रत्यारोपण सर्जरी, जनरल लेजर एवं लेप्रोस्कोपी सर्जरी, स्पाईन सर्जन, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ, कैंसर रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, पेट रोग एवं सर्जरी विशेषज्ञ, किडनी रोग विशेषज्ञ, वेरीकोज वैन विशेषज्ञ, न्यूरोसर्जन, श्वास एवं छाती रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बच्चों के विशेषज्ञ, आंखो के विशेषज्ञ, मेडिसिन विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं विभिन्न प्रकार की बिमारियों के प्रशिक्षित चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे।
इस शिविर में डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना (अस्थि रोग एवं जोड़ प्रत्यारोपण सर्जन) एम.डी. वी.वाय हास्पिटल रायपुर, डॉ. आनंद जोशी अस्थि रोग एवं जोड़ प्रत्यारोपण सर्जन, डॉ. अनिल कर्णावट जनरल सर्जन, डॉ. विमल अग्रवाल स्पाईन सर्जन, डॉ. सुधीर श्रीवास्तव जनरल सर्जन, डॉ. राजेश अग्रवाल मेडिसिन, डॉ. अनुपमा जोशी नाक कान व गला रोग विशेषज्ञ, डॉ. पीयू प्रकाश सक्सेना कैंसर विशेषज्ञ, डॉ. सुलभ चन्द्राकर हृदय विशेषज्ञ, डॉ. प्रशांत सिंह पेट रोग विशेषज्ञ, डॉ. सुनील चौधरी किडनी रोग विशेषज्ञ, डॉ. गरिमा राजीमवाले वेरीकोज वैन विशेषज्ञ, डॉ. सिद्धार्थ साहू न्यूरो सर्जन, डॉ सिद्धार्थ पाटनवार पल्मनोलॉजिस्ट छाती रोग विशेषज्ञ, डॉ सावेरी सक्सेना स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ शान्तुन वर्मा बच्चों के विशेषज्ञ, डॉ. ओमेश भगत फिजिशियन, डॉ. मोनीष सक्सेना ऑख विशेषज्ञ सहित अनेक अनुभवी डॉक्टर उपस्थित रहेंगे। हरि लीला ट्रस्ट बनारी नैला जांजगीर के सचिव अमर सुल्तानिया जी ने विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने के लिए शिविर में अधिक से अधिक संख्या में लोगो को पहुंचने की अपील की हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!