राज्य एवं शहर

अपराधियों के हौंसला बुलंद हैं अपराधी पुलिस की सुरक्षा को ठेंगा दिखाते हुए अपराध को दिया गया अंजाम 2 लाख रुपये को चूक की नोक पर ले उड़े अपराधी

अपराधियों के हौंसला बुलंद हैं अपराधी पुलिस की सुरक्षा को ठेंगा दिखाते हुए अपराध को दिया गया अंजाम 2 लाख रुपये को चूक की नोक पर ले उड़े अपराधी
जांजगीर चाम्पा जिला मुख्यालय में अपराधियों के हौंसला बुलंद हैं,,अपराधी पुलिस की सुरक्षा को ठेंगा दिखाते हुए अपराध को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं, ताज़ा मामला जांजगीर के वार्ड 19 का हैं, जहाँ बाइक की डिक्की में रखे 2 लाख रुपये की उठाइगिरी कर ली,, मामले की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके में पहुंची और cctv फुटेज देख कर आरोपी की तलाश में जुट गई हैं,,जांजगीर चाम्पा जिला में इस दिनों नवरात्र और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नगर के चप्पे चप्पे में पुलिस का पहरा लगाया हुआ हैं, लेकिन अपराधी बड़ी जी चालाकी से अपराध कर रहे हैं,, नगर के सिचाई कालोनी वार्ड 19 के रहने वाले दादू राम साहू आज बलौदा सहकारी बैंक से 2 लाख रूपये निकाल कर जांजगीर पहुचे थे और स्कूटी को घर के सामने रख कर पानी पीने अंदर गए और वापस आकर देखा तब तक डिक्की से पैसा पार हो गया था,,घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके में पहुची और घटना के विषय में पूछ ताछ की,कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल पर लगे cctv कैमरा से फुटेज भी निकाले हैं और आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं,,उप पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने घटना के बाद पुलिस द्वारा जाँच शुरु करने का दावा किया और शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ने के लिए दल गठित कर दिया हैं, उन्होंने इस तरह की घटना को रोकने के लिए आम लोगो को जागरूक होने का आह्वान किया, और राशि निकालने के सम्बन्ध में किसी से चर्चा नहीं करने, बैंक के आसपास लोगो से कुछ नहीं खाने पीने और बाइक की डिक्की में पैसा छोड़कर नहीं जाने की सलाह दी, उन्होंने कहा अपराधी शातिर होते हैं छोटी सी चूक से अपना काम कर जाते हैं,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!