WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

सारागाँव थाना प्रभारी को पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने किया निलंबित

सारागाँव थाना प्रभारी को पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने किया निलंबित

जांजगीर चाम्पा जिला में इन दिनों जुआ सट्टा का अवैध कारोबार जम कर फल फूल रहा है,जिले भर में लगातार पुलिस कारवाई भी कर रही है वही जुआ को संरक्षण देने के मामले में सारागाँव थाना प्रभारी को निलंबित किया है,,
दीपावली त्यौहार के साथ ही अब धन की कटाई और बेचने की प्रक्रिया शुरू हो गई है साथ ही जुआ का अवैध कारोबार शुरू हो गया है,पुलिस ने आज अकलतरा,सारागाँव थाना क्षेत्र में जुआ सट्टा पर कार्रवाई करते हुए 17 लोगो के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है,और आरोपियों से 16 हजार 3 सौ 50 रूपये ताश पत्ती के साथ जप्त किया है वही अकलतरा पुलिस ने सार्वजनिक स्थल में सट्टा खिलाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है,और आरोपियों से लाखो का सट्टा पट्टी के साथ 1730 रूपये जप्त किये है,

सारागाँव थाना प्रभारी सस्पेंड

ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों तास पत्ती के साथ साथ अलग अलग तरीके से जुआ खिलाकर पैसा का दाव लगा रहे है,इसकी जानकारी थाना प्रभारी को होने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जाती है,इस लिए पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने सारागाँव थाना के बस्ती में खेले जा रहे खड़ खड़िया नाम के जुआ पर कार्रवाई करने सारागाँव थाना प्रभारी को निर्देश दिए,लेकिन थाना प्रभारी ने कोई कार्रवाई करने में रूचि नहीं दिखाया,जिसके कारण चाम्पा थाना के पुलिस ने सारागाँव में जाकर छापा मार कार्रवाई की,,
आज फिर से सारागाँव में जुआ खेलते 9 आरोपियों से 7670 रूपये जप्त,,
सारागाँव पुलिस ने आज तास पत्ती में जुआ खेलने वालो पर कारवाई की,और 9 लोगो को जुआ खेलते पकड़ा,जिसमे बाराद्वार के अमित कुमार चौबे,चाम्पा के लखन देवांगन,सारागाँव के चेतन दास महंत गजानन्द बरेठ, समारु साहू,गोविन्द सूर्यबंशी,श्याम लाल पटेल,संतोष साहू और दीपक देवांगन से 7670 रूपये जप्त किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है,
जुआ पर कार्रवाई नहीं की टी आई निलंबित
सारागाँव थाना प्रभारी को खड़ खड़िया जुआ पर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए थे,इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की गई, इस मामले में चाम्पा SDOP यदु मणि सिदार ने थाना प्रभारी संजीव कुमार बैरागी से जानकारी मांगी,जिस पर थाना प्रभारी ने कहा सारागाँव बस्ती में खड़ खड़िया जुआ खेले जाने की सूचना थाना में थी लेकिन कार्रवाई क्यों नहीं किया गया इस पर किसी तरह का जवाब नहीं दिया,थाना प्रभारी संजीव कुमार बैरागी के इस कृत्य को पदीय दायित्वों का निर्वहन नहीं करने और बड़ी लापरवाही मानते हुए सस्पेंड कर दिया है,,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!