जिले की पुलिस ने की पंतोरा चौकी में हुवे अंधे क़त्ल की खुलशा 36 घंटे में आरोपी को पकड़कर किया जेल दाखिल

जांजगीर चाम्पा जिला के पंतोरा चौकी के भारत माला सडक में 36 घंटा पहले ऑटो चालक की अंधे क़त्ल के मामले को सुलझाने में जांजगीर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है,,पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर अपने अब तक के कार्यकाल में इस तरह का मामला नहीं देखने का दावा किया,,क्योंकि ऐसा सिर्फ फिल्मो में ही देखने को मिलता है,,आटो चालक ने यात्री की हत्या कर खुद की हत्या का षड़यंत्र रचा,,और मृतक का कपड़ा बदल कर अपना मुंडन करा कर चुरामन साव बन गया,, पुलिस ने मामले में आरोपी आटो चालक शंकर शास्त्री को गिरफ्तार कर लिया है,, और मृतक की पहचान के लिए झारखण्ड से परिजनों को बुलाया है और दफ़न शव को निकालने के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी से अनुमति मांगी है,,जांजगीर चाम्पा जिला के पंतोरा चौंकी के भारत माला सडक में 25 दिसंबर की दरमियानी रात पलटी हुई आटो और उसके ड्राइविंग सीट पर बैठे व्यक्ति का सिर कुचला हुआ लाश मिला,,घटना की सूचना मिलने पर पंतोरा पुलिस ने शव की पहचान करवाई की,,और ऑटो के मालिक शंकर शास्त्री के परिजनों और साथियो को मौके में लेकर पहचान कारवाई की,,सिर में गंभीर चोट लगने और पहनवा को देख कर शव की पहचान ऑटो चालक शंकर शास्त्री के रूप में किया,,पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया,,जिसे परिजनों ने अपने गाँव बिलासपुर भाठा पारा में दफ़न कर दिया,,पंतोरा पुलिस ने ऑटो चालक शंकर शास्त्री की हत्या के मामले में आरोपी की तलाश शुरू की,,
पुलिस अधीक्षक ने साइबर सेल के माध्यम से भी जाँच शुरू की,,और CCTV कैमरा के फुटेज खांगले,, बिलासपुर,,बलौदा और पंतोरा के CCTV फुटेज को खंगाला जिसने ऑटो में चालक के साथ एक सवारी भी दिखा,,साइबर पुलिस को रात में झारखण्ड के चुरामन साव का मोबाईल लोकेशन घटना स्थल पर मिला और उसी नंबर के वाट्सअप में कोरबा पुराना बस स्टैंड के ज्योति होटल का लोकेशन मिला,, जिसकेआधार पर पुलिस ने चुरामन साव की तलाश शुरू की,, और एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की,,आरोपी ने अपना हुलिया बदलने के लिए सिर भी मुड़ा लिया था और नागपुर भागने की फिराक में था,,पुलिस ने आरोपी को शंकर शास्त्री के हत्या के मामले में पूछताछ की लेकिन आरोपी के परिजनों को झारखण्ड में सूचना दी और उनके द्वारा विडिओ काल में चुरामन साव नहीं होना बताया गया तब पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जिसमे आरोपी ने खुद को आटो चालक शंकर शास्त्री होना बताया और मृतक को चुरामन साव होना बताया,,पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या मामूली विवाद और त्वरित गुस्सा के कारण होना बताया और बताया कि चुरामन साव झारखण्ड से बिलासपुर पंहुचा था,, 25 दिसंबर की रात 7 बजे कोरबा जाने की तैयारी में था लेकिन बस और ट्रेन नहीं होने के कारण शंकर शास्त्री के आटो को 12 सौ रूपये में किराया लेकर कोरबा जा रहा था,, बिलासपुर से निकलने में बाद ऑटो कई बार रुक रुक कर चलने लगी,,जिसके कारण चुरामन साव बड़बड़ते हुए गाली देता था दोनों शराब भी पी थी,, लेकिन बार बार गाली सुन कर शंकर शास्त्री गुस्सा में आ गया और यात्री को मारने के लिए पहले ऑटो को पलटाया और उसके सिर में पत्थर पटक कर विकृत कर दिया,,इतना ही नहीं आरोपी में मृतक के कपडे खुद पहन लिया और अपना कपड़ा,,आधार कार्ड और मोबाईल मृतक के पास छोड़ दिया,,जिसके कारण पुलिस ही नहीं उसके परिजन भी धोखा खा गए और शंकर शास्त्री की शव समझ कर दफन कर दिया,,इस मामले के खुलासा होने के बाद पुलिस ने झारखण्ड के चुरामन साव के परिजनों को सूचना देकर बुलाया है और दफ़न शव की पहचान करने के लिए दंडाधिकारी से खुदाई की अनुमति मांगी है और शव का डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी में है,,



