राज्य एवं शहर

हिट एंड रन कानून में संशोधन की मांग को लेकर ड्राइवर की हड़ताल का आज दूसरा दिन दिखा असर

हिट एंड रन कानून में संशोधन की मांग को लेकर ड्राइवर की हड़ताल का आज दूसरा दिन दिखा असर
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए हिट एंड रन कानून के विरोध में जहां ड्राइवर एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है जांजगीर चांपा जिले में भी गाड़ी चालकों के द्वारा जांजगीर के कचहरी चौक में धरना प्रदर्शन कर रहे है भारी संख्या में गाड़ी चालक, ड्राईवर पहुंचे हुए थे , और जमकर नारे बाजी कर विरोध प्रदर्शन कर रहे है, ट्रक और बसों के पहिए पूरी तरह थम गए हैं वही पेट्रोल पंप में भी अचानक पेट्रोल की किल्लत को देखते हुए लंबी लंबी कतारें लगी हुई है,बसों के पहिए थमने से खास कर यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, शहर से होकर रोजाना 50 से अधिक यात्री बसों का संचालन होता है बसों का परिचालन रुकने से अब यात्रियों को इधर-उधर से व्यवस्था बनाने में दोगुना और तिगुना पैसा खर्च करना पड़ रहा है,जिसके चलते अधिकांश यात्रियों को दो पहिया वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है वही हड़ताल अगर लंबे समय तक चला तो न केवल यात्रियों पर बल्कि इसका असर शहर तक पहुंचने वाली आवश्यक सामग्रियों पर भी देखने को मिल सकता है और जिले में 27 पेट्रोल में आधा दर्जन अधिक पेट्रोल पंप ड्राई हो चूके है हालांकि इमरजेंसी के लिए कुछ पेट्रोल डाले जा रहे है,,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!