राज्य एवं शहर

अंगूठे का इलाज कराने आए मरीज की ऑपरेशन थ्रियेटरमें मौत,,नायक नर्सिंग होम चांपा हॉस्पिटल का मामला

अंगूठे का इलाज कराने आए मरीज की ऑपरेशन थ्रियेटरमें मौत,,नायक नर्सिंग होम चांपा हॉस्पिटल का मामला
चांपा नायक नर्सिंग होम में उस समय हंगामा हो गया जब सरखों से अंगूठे का इलाज कराने हॉस्पिटल पहुंचा था,,जहां डॉक्टरों ने एक्सरे लेने के बाद मरीज का ऑपरेशन थिएटर में इलाज करने की तैयारी किया जा रहा था,, लेकिन उसके पहले ही मरीज की मौत हो गया,,परिजनों का आरोप है की डॉक्टरों की लापरवाही पूर्वक इलाज करने के कारण मरीज की मौत हुई है मृतक धनंजय साव सरखों का रहने वाला था,,मड़वा पावर प्लांट में कार्यरत था
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम सरखो के धनंजय साव 48 वर्ष के पैर के अंगूठे में चोट लगने के कारण इलाज कराने चांपा के नायक नर्सिंग होम पहुंचा हुआ था,,जहां डॉक्टरों ने एक्स्सरे लेकर उनके दूसरे दिन ऑपरेशन करने की बात कही,,दूसरे दिन युवक ने अपने बेटे के साथ नायक नर्सिंग होम अंगूठे के ऑपरेशन के लिए पहुंचा हुआ था,, तभी वहां के डॉक्टर ने ऑपरेशन करने से पहले ऑपरेशन थिएटर में मरीज को एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाए इसके बाद युवक धनंजय साव की हालत बिगड़ गई और मौत हो गया,,शुरुआत दौर में परिजनों को कुछ समझ नहीं आया और परिजनों द्वारा डॉक्टर से पूछने से किसी प्रकार संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे थे,,कुछ देर बाद जब युवक के बेटे ने अपने और परिजनों को बुलाकर पूछताछ किया तो डॉक्टरों ने कभी ब्रेन हेमरेज तो कभी अटैक से मौत होना बताया,, जब बात और बढ़ गई तो डॉक्टर वहां से फरार हो गए,,
किसी तरह मौके में सूचना पर पुलिस भी पहुंची,,परिजनों ने डॉक्टर के ऊपर लापरवाही पूर्वक इलाज करने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में खूब हंगामा किया,,वहीं परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है,,वहीं परिजनों का आरोप है कि धनंजय साव को कोई गंभीर बीमारी नहीं था ना ही किसी प्रकार की कोई परेशानी था,,पैर के अंगूठे में चोट लगने के कारण वहां आज इलाज कराने नायक नर्सिंग होम पहुंचा था,, तभी उनको कुछ इंजेक्शन स्टाफ द्वारा लगाया गया उसके बाद उसकी मौत हो गया,, जिसके कारण उसकी आंख मुंह से ब्लड निकलने लगा,,
डॉक्टर का कहना है कि इंजेक्शन के रिएक्शन के कारण धनंजय साव का मौत हुआ है,,लेकिन परिजनों का आरोप है कि गलत इलाज और इंजेक्शन लगाने से धनंजय की मौत हुई है अब पूरे मामले में पुलिस मृतक के शव का पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है,,वही पीएम के बाद मौत का सही कारणों का पता चल पाएगा फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!