सड़क हादसा में होने वाले मौत को रोकने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस अधीक्षक के द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान की शुरुआत देखिए एक खास खबर DADDU DABANG.INपर

सड़क हादसा में होने वाले मौत को रोकने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस अधीक्षक के द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान की शुरुआत
दुनिया में जीतने में सडक है उसका 16 प्रतिशत सड़क भारत में है और भारत का सड़क हादसा में होने वाली मौत का आंकड़ा 32 प्रतिशत है,,ये डराने वाला आकड़ा आज पुलिस अधीक्षक ने आम जनता के सामने रखा और सडक हादसो को रोकने के लिए लोगो को जागरूक और नियमों का पालन करने की अपील की,,जांजगीर चाम्पा जिला में सडक सुरक्षा माह की शुरुआत करते हुए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने लोगो से अपनी सुरक्षा के लिए जागरूक होने की अपील की,,
जांजगीर चाम्पा जिला के पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में आज सडक सुरक्षा माह की शुरुआत की गई,,कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने कार्यक्रम की शुरुआत करते उपस्थित ट्रांसपोर्टर,, अभिभावक और ट्रेक्टर चालक संघ के पदाधिकारियों के साथ छात्र छात्राओं को यातायात सम्बंधी जानकारी दी,,पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बढ़ते सडक हादसा के लिए नियमों की अनदेखी करने को प्रमुख कारण बताया,, और दुनिया भर में हो रहे सड़क हादसों में भारत की स्थिति को गंभीर बताया,,पुलिस अधीक्षक ने जांजगीर चाम्पा जिला में 2023 के सड़क हादसो में 185 मौत होने कर आकड़ा बताया और इन हादसो के पीछे हेलमेट नहीं पहनना,, ट्रेफिक नियमों की अनदेखी करना,,रात में सड़क किनारे खड़े ट्रकों को हादसा के लिए प्रमुख कारण बताया,,और अब सड़क किनारे रात में कोई वाहन ख़डी ना हो ट्रेक्टर के पीछे रिफ्लेक्टर लगे हो और नाबालिग को वाहन ना चलाने देने के लिए खास कार्ययोजना तैयार करने कर दावा किया है,,
आकाश छिकारा ( कलेक्टर जांजगीर चांपा )
सडक सुरक्षा सप्ताह में मुख्यातिथि के रूप में पहुचे कलेक्टर आकाश छिकारा और एस पी विजय अग्रवाल ने यातायात जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर गांव गांव प्रचार के लिए रवाना किया,,कलेक्टर ने कहा जिले में सड़क दुर्घटना से होनी वाली मृत्यु दर में कमी लाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम कर आयोजन किया जा रहा है,,आज ट्रांसपोर्टर,,चालक संघ और ट्रेक्टर चालक संघ और अभिभावको के साथ बैठक कर नियमों की जानकारी दी गई है,,इसके बाद भी नियमों के विरुद्ध वाहन चलाने वालों पर सख्त कारवाई की चेतावनी दी है,,
विजय अग्रवाल ( एसपी जांजगीर चांपा )
एक माह तक आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में यातायात पुलिस द्वारा हेलमेट बाईक रैली,,यातायात जागरूकता रैली,,स्वास्थ्य,,नेत्र परीक्षण शिविर,,लर्निंग लायसेंस बनाने हेतु शिविर का आयोजन किया जायगा और नुक्क्ड नाटक के माध्यम से साप्ताहिक हाट बाजारों के जाकर आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील किया जाएगा तथा स्कूल,,कॉलेज में रंगोली,,पेटिंग,,निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।



