कोटवार की मनमानी से ग्रामीण हुए परेशान पहुंचे कलेक्टर कार्यालय अपर कलेक्टर के समक्ष सुनाई अपनी दुखड़ा अपर कलेक्टर ने क्या आदेश दिया देखिए एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

कोटवार की मनमानी से ग्रामीण हुए परेशान पहुंचे कलेक्टर कार्यालय अपर कलेक्टर के समक्ष सुनाई अपनी दुखड़ा अपर कलेक्टर ने दिया आदेश देखिए इस खास खबर पर क्या है आदेश,,देखिए एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर
जांजगीर चाम्पा जिले में जिला प्रशासन द्वारा राजस्व प्रकरणो के निपटारा के लिए विशेष राजस्व पखवाडा का आयोजन किया जा रहा है,,वही नवागढ़ ब्लाक के बर्रा गाँव के कोटवार की मनमानी और अड़ियल रवैया से ग्रामीण खासा परेशान है,,और कोटवार द्वारा राजस्व के छोटे छोटे मामले के निपटारा के लिए पैसा मांगने और गॉव में नहीं रहने से ग्रामीण लाम बंद हो गए है और सरपंच के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुचे कर कोतवार को हटाने की मांग करने पहुंचे,,
कलेक्टर कार्यालय में महिलाओ और बच्चों के साथ पहुचे ये लोग ग्रामीण,,पंचायत बर्रा से आए है,,ग्रामीणों की समस्या गाँव का कोटवार है,,जिसे गाँव को कोटवारी के करने के नाम पर शासन से 10 एकड़ खेती भूमि मिला है लेकिन कोटवार गाँव में रहने के बजाए 25 किलो मीटर दूर शिवरीनारायण में रहता है और गाँव की कोटवारी जमीन को गिरवी रख दिया है और कुछ जमीन को बेज भी दिया है,,ग्रामीणों को जन्म,, मृत्यु,,आय,,जाति,, और निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए शिवरीनारायण जाकर कोटवार का हस्ताक्षर लेना पड़ता है,,और कोटवार हस्ताक्षर के बदले ग्रामीणों से 1 हजार रूपये तक ले लेता है,,कोटवार के उस तानाशाही रवैया से ग्रामीण परेशान है और कलेक्टर से शिकायत कर कोटवार के खिलाफ कारवाई और हटाने की मांग की है,,
बर्रा गाँव से कलेक्टर कार्यालय पहुचे ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद एडिशनल कलेक्टर एस पी वैद्य ने मामले को गंभीरता से ली,,और शिवरीनारायण के तहसीलदार को मामले की तत्काल जाँच के निर्देश दिए है,,और कोटवार के खिलाफ मिले शिकायतों की पुष्टि होने पर कोटवार को हटाने के निर्देश दिए है,,
जिला प्रशासन राजस्व प्रकरणों को ग्रामीणों के घर पहुंच कर निपटारा करने के लिए मुहिम शुरू की है और ग्रामीणों के स्थानीय स्तर पर होने वाली समस्याओ से बचाने के लिए राजस्व प्रकारणों के निपटारा करना शुरू किया है और कोटवार की वजह से राजस्व मामले पर सवाल उठता देख अब कार्रवाई भी शुरू कर राजस्व अधिकारियो को पारदर्शिता के साथ ग्रामीणों का प्रकरण निराकरण के आदेश दिया है,,



