WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

शिक्षा विभाग ने कर ली बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी कल से है दसवीं बारहवी के बोर्ड परीक्षा

देखिए एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर


जांजगीर चाम्पा जिले में भी 1 मार्च से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है,,जिले में कुल 71 परीक्षा केंद्रों में है स्कूल और हायर सेकण्डरी की परीक्षा संपन्न कराई जायगी,17 संवेदनशील और 7 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों में नक़ल रोकने के विभाग की विशेष दल तैनात रहेगी,,वही जिला प्रशासन ने भी परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए उड़नदस्ता की टीम तैयार कर ली है,,
प्रदेश में 1 मार्च से बोर्ड परीक्षा की शुरुआत हो जाएगी,, बोर्ड परीक्षा को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग ने जिला प्रशासन और पुलिस की मदद से रूप रेखा तैयार कर ली है,और परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों में जिला प्रशासन ने एक एक ऑब्जर्वर और परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिस का सख्त पहरा नक़लचियों पर कार्रवाई के लिए तैनात रहेंगी,,
जिले में दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में 46 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे,,जिसमे हाई स्कूल में 26 हजार 4 सौ 97 परीक्षार्थी और हायर सेकंडरी में 20 हजार 188 परीक्षार्थी शामिल होंगे,,परीक्षा के लिए सामग्री का वितरण किया जा चुका है,,और केंद्रों में भी जरूरी इंतजाम कर लिए गए है,,परीक्षा में नकल रोकने के लिए भी तैयारी कर ली गई है,, नकल पर लगाम लगाने के लिए विकासखंड स्तर के आलावा जिला स्तर से भी उड़नदस्ता दल बनाया गया है,, जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर ने एक – एक जिला स्तरीय उड़नदस्ता की टीम बनाई है,,ये टीम घुम घुम कर नकल पर नकेल कसने का काम करेगी,,
जांजगीर चाम्पा जिला में बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने प्रश्न पेपर को 14 थाना में सुरक्षित रख दिए है और परीक्षा के पहले केंद्राध्यक्ष प्रश्न पेपर निकाल कर परीक्षा केंद्र में ही खोलेंगे,,इस व्यवस्था से पेपर लीक होने की संभावनाओ पर विराम लगा जायेगा और नकल रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैनात ऑब्जर्वर और उड़नदस्ता की टीम अलर्ट रह कर निगरानी करेंगी,,कुल मिला कर जिला शिक्षा अधिकारी ने नक़ल रोकने और परीक्षा को शांति पूर्ण संपन्न कराने का दावा किया है,,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!