WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

खोखरा के मनका दाई मंदिर में हुए चोरी के मामले में पुलिस ने किया है खुलाशा

खोखरा के मनका दाई मंदिर में हुए चोरी के मामले में पुलिस ने किया है खुलाशा

जांजगीर चाम्पा जिला के खोखरा मनका दाई मंदिर मे हुए चोरी के मामले मे कोतवाली पुलिस ने सफलता हासिल की है,,और ओड़िसा से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,,पुलिस ने आरोपियों से 50 हजार रूपये बरामद किया है,,वही दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है,,

15 मार्च और 16 मार्च की दरमियानी रात जांजगीर चाम्पा जिला के खोखरा गाँव मे स्थित मनका दाई मंदिर मे 3 दान पेटी और चांदी के लोटा के साथ देवी माँ के करधन की चोरी किया गया,,मामले की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 457,,380,,120 बी के तहत मामला दर्ज किया और मंदिर मे लगे

CCTV कैमरा फुटेज का परीक्षण कर डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से जाँच शुरू की,,जाँच के दौरान पुलिस ने पुटपुरा गाँव के तालाब के पास टुटा हुआ दान पेटी बरामद किया,,और मामले की जाँच के लिए साइबर टीम की मदद ली,, साइबर टीम ने कुछ मोबाईल लोकेशन मंदिर के आसपास पाकर सस्पेक्टेड मोबाईल नंबर को ट्रेस किया,,जिसमे से कुछ नंबर ओड़िसा से मिले,,पुलिस ने मोबाइल की तलाश मे ओड़िसा पहुच कर चार आरोपियो को हिरासत मे लेकर पूछ ताछ की,, जिसमे आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया,,पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़ा से 50 हजार रुपए जप्त किया है,,इसके अलावा पुलिस ने चार काला नकाब और दो बाइक भी जप्त किया है,,वही मामले मे संलिप्त दो आरोपी अभी भी फरार है,, जिसकी तलाश जारी कर दी है,,पुलिस के मुताबिक फरार एक आरोपी 3 माह से नैला रेलवे स्टेशन मे सफाई का काम करता था,,और खोखरा मंदिर की रैकी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था,,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!