राज्य एवं शहर

निर्माणधीन बिल्डिंग के दीवार गिरने से मजदूर की मौत पत्नी सहित 4 साल बेटे की मौत से घर परिवार और गांव में छा गया सन्नाटा परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल देखते रही एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

निर्माणधीन बिल्डिंग के दीवार गिरने से मजदूर की मौत पत्नी सहित 4 साल बेटे की मौत से घर परिवार और गांव में छा गया सन्नाटा परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल

देखते रही एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर


जांजगीर चाम्पा जिला के नवागढ़ ब्लाक के नवापारा गांव मे उस वक्त सन्नाटा छा गया,,जब मुरित यादव के घर हैदराबाद से फोन आया कि उसका बेटा,,बहु और नाती के ऊपर निर्माणाधिन इमारत के गिरने से मौत हो गई,,मंगलवार की रात हुई इस घटना के प्रति छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय संवेदना प्रकट की और जांजगीर चाम्पा जिला प्रशासन को मृतक के परिजनों की सुध लेने के निर्देश दिए है,,


जांजगीर चाम्पा जिला के नवागांव का रहने वाला राम यादव रविवार को अपनी पत्नी और छोटे बेटा को लेकर हैदराबाद गया था,, और सोमवार को अपने कार्य स्थल पहुंच गया था,, मंगलवार की रात भारी बारिश के कारण बाचुपल्ली इलाका के रेणुका एलमा कालोनी के निर्माणाधिन एपार्टमेन्ट के छत गिरने से 7 मजदूरो चपेट मे आए जिसमे 4 मजदूर ओड़िसा और 3 लोग जांजगीर चाम्पा जिला के शामिल थे,,मजदूरों की मौत की खबर मिलने पर क्षेत्र मे हड़कंप मच गया और छत्तीसगढ़ से वहां मजदूरी कर रहे लोगो ने घटना की सूचना परिजनों को दी,जिसके बाद से घर के लोगो का रो रो कर बुरा हाल है

योगेश चौहान सरपंच,नवापारा

मृतक राम यादव के पिता मुरित यादव ने बताया कि राम परिवार को पालता था,,चार साल से रोजी मजदूरी करने हैदराबाद जाता था और राज मिस्त्री का काम कर अपने परिवार के पास पैसा भेजता था,,उसका छोटा भाई रायगढ मे रोजी करता है और घर में राम के पांच बहनो कि शादी कर चुका था,,मृतक राम यादव का 8 साल का बेटा जो मंदबुद्धि है,,गाँव मे दादा दादी के पास रहता है,,कमाऊ बेटा,,बहु और पोता के मौत से पूरा परिवार उजड़ गया है,,आज मृतकों के शव को लेने के लिए दामाद लोग निकल गए है

मुरित लाल यादव मृतक के पिता

जांजगीर चाम्पा जिला के नवागांव के तीन लोगो की हैदराबाद बाद मे प्राकृतिक आपदा मे हुए मौत की सूचना के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संवेदना प्रकट कर जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है,,मुख्यमंत्री के आदेशानुसार के बाद जिला श्रम पदाधिकारी ने मृतक के गाँव पहुच कर परिजनों से मुलाक़ात कर सहयोग करने का आश्वासन दिया है,,

घटना की सूचना मिलने के बाद गांव के लोग में सन्नाट छा गया है

हैदराबाद में निर्माधीन इमारत गिरने से छत्तीसगढ़ के मजदूरों की दर्दनाक मौक हो गई है भारी बारिश के चलते बाचुपल्ली इलाके के रेणुका एलम्मा कॉलोनी में आपार्टमेंट का निर्माण काम चल रहा था,,इस दौरान अपार्टमेंट की दीवार गिर गई इस हादसे में 7 मजदूर दब गए है,,जिसमें 3 मजदूर छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे इस हादसे के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संवेदना प्रकट की छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने इस हादसे के बाद अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखते हुए कहा कि हैदराबाद के बाचूपल्ली इलाके में भारी बारिश के चलते निर्माणाधीन इमारत के गिरने से जांजगीर-चापा जिले के 3 लोगों सहित ओडिशा के 7 मजदूरों के निधन की दुखद खबर प्राप्त हुई,,ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं दुःख की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार उनके साथ खड़ी है जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन को हैदराबाद के स्थानीय प्रशासन से सामंजस्य बनाते हुए मृतकों के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाकर,,आवश्यक सहायता देने के निर्देश दे दिए हैं बतादें कि हैदराबाद के बाचूपल्ली में मंगलवार की रात भारी बारिश के कारण निर्माणाधीन इमारत गिरने से छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के नवापारा के रहने रहने वाले मजदूर राम यादव, उसकी पत्नी गीताबाई और उसके 4 साल के बेटे हिमांशु की मौत हो गई है। इसके अलावा इस हादसे में ओडिशा के 4 मजदूरों की भी मौत हो गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!