पुलिस ने आईपीएल मैच के दौरान एक सटोरिया को किया गिरफ्तार देखते रही एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

पुलिस ने आईपीएल मैच के दौरान एक सटोरिया को किया गिरफ्तार
देखते रही एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

सक्ती पुलिस ने आईपीएल मैच के दौरान सटोरियों का एक और विकेट चटका दिया है इस महीने सक्ती पुलिस की दूसरी बड़ी कार्यवाही देखने को मिली है सक्ती पुलिस ने माय डायमंड लाइन सट्टे के बुकी को धर दबोचा है पकड़ा गया आरोपी लंबे समय से सट्टे के कारोबार में लिप्त था और पुलिस के रडार में लगातार बना हुआ था मगर सबूत के अभाव में पुलिस कार्यवाही नही कर पा रही थी शनिवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की राम मंदिर के पास अंकित अग्रवाल उर्फ कालू सेट्टी घर से सट्टे का संचालन कर रहा है सूचना पर पुलिस ने रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी अंकित को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया

पुलिस ने बताया की आरोपी अंकित उर्फ कालू शेट्टी अपने घर में,,मोबाइल फोन के माध्यम से लाइन लेकर,,और ID बांटकर सट्टा खिला रहा था माय डायमंड एक्सचेंज नामक ID से इसके सट्टा खिलाने की जानकारी मिली है इसके अलावा दूसरे राज्य से लाइन लेकर सट्टा भी इसके द्वारा खिलाया जा रहा था।पुलिस ने अंकित से सट्टा खिलाने में इस्तेमाल किए जाने वाले 04 मोबाईल फोन,,कॉपी,,पेन जप्त किए हैं एसडीओपी मनीष कुंवर ने बताया की,,लाइन और ID के बारे में आगे विवेचना के दौरान जानकारी ली जाएगी,,इसके अतरिक्त बैंक अकाउंट और यूपीआई से हुए ट्रांजैक्शन की भी डिटेल निकलकर आगे इस प्रकरण की जांच की जाएगी,,फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 07 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है



